politics
सुप्रीम कोर्ट से AAP को राहत, मेटा को फेसबुक-इंस्टाग्राम अकाउंट बहाल करने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट ने आम आदमी पार्टी की गुजरात इकाई को बड़ी राहत देते हुए मेटा को उसके आधिकारिक फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट बहाल करने का निर्देश दिया है। इन दोनों अकाउंट को इसी साल अप्रैल में ब्लॉक कर दिया गया था। पार्टी ने अदालत का दरवाजा खटखटाते हुए आरोप लगाया था कि बिना किसी पूर्व सूचना और पर्याप्त कारण बताए उसके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कार्रवाई की गई। जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की पीठ ने मामले की सुनवाई के दौरान अकाउंट तत्काल बहाल करने को कहा है। The post सुप्रीम कोर्ट से AAP को राहत, मेटा को फेसबुक-इंस्टाग्राम अकाउंट बहाल करने का निर्देश appeared first on टेन न्यूज हिंदी .
Read full article on टेन न्यूज हिंदी