politics
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अडानी को लाइसेंस देना दोहरा मापदंड: समिति
निजी डेटा सेंटर को छूट देने की कोशिश पर रोक की मांग लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने नोएडा के सेक्टर-62 स्थित डेटा सेंटर पार्क के लिए अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस स्टेप-इलेवन लिमिटेड को पैरेलल डिस्ट्रीब्यूशन लाइसेंस देने की प्रक्रिया का कड़ा विरोध किया है। संघर्ष समिति ने कहा है कि यह मामला केवल एक निजी कंपनी को बिजली आपूर्ति की सुविधा देने का नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश की सार्वजनिक वितरण व्यवस्था, उपभोक्ताओं के हित और क्रॉस-सब्सिडी व्यवस्था की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर प्रश्न है। उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग के समक्ष इस लाइसेंस से संबंधित याचिका संख्या ...
Read full article on Tarun Mitra