top
सांप के डसने से बुजुर्ग की मौत, जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
मीरजापुर। मीरजापुर।हलिया थाना क्षेत्र के हथेड़ा गांव में शनिवार दोपहर धान के खेत की ओर गए 66 वर्षीय सुरेश पांडेय को सांप ने डस लिया। सर्पदंश के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया ले गए। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हथेड़ा गांव निवासी सुरेश पांडेय (66) पुत्र रामदर्शन पांडेय शनिवार दोपहर धान की फसल देखने के लिए खेत की तरफ गए थे। इसी दौरान सर्प ने उन्हें डस लिया। घटना की जानकारी परिजनों को हुई ...
Read full article on Swatantra Prabhat