Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

सोनभद्र इंजीनियरिंग कॉलेज में दो दिवसीय SIH कार्यक्रम:40 टीमों ने लिया हिस्सा, छात्रों को मिला मार्गदर्शन

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 12, 2026 👁 1 views
सोनभद्र इंजीनियरिंग कॉलेज में दो दिवसीय SIH कार्यक्रम:40 टीमों ने लिया हिस्सा, छात्रों को मिला मार्गदर्शन
सोनभद्र में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में 11 और 12 सितंबर को स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (SIH) का आयोजन किया गया। इसमें कुल 40 टीमों ने हिस्सा लिया। इनमें 29 सॉफ्टवेयर और 11 हार्डवेयर से जुड़ी टीमें शामिल रहीं। दो दिवसीय कार्यक्रम में 180 छात्र-छात्राओं ने अपने तकनीकी कौशल और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के पहले दिन एक्सपर्ट्स और अतिथियों ने प्रतिभागी टीमों को जरूरी सुझाव और मार्गदर्शन दिया। छात्र-छात्राओं को अपने प्रोजेक्ट को बेहतर बनाने के साथ नए तकनीकी समाधान विकसित करने के लिए महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। दूसरे दिन सभी टीमों के प्रोजेक्ट का मूल्यांकन किया गया। कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर डॉ. प्रशांत पांडेय ने बताया कि चयनित प्रोजेक्ट्स को ग्रैंड फिनाले के लिए भेजा जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अदाणी पावर के मुख्य व्यवसाय अधिकारी स्मूर्ति आर. नायक रहे। उन्होंने छात्र-छात्राओं को इनोवेशन और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इनोवेशन करते समय विद्यार्थियों को बेसिक नॉलेज की पूरी जानकारी होनी चाहिए। संस्थान के डायरेक्टर के. एस. वर्मा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन की सराहना की। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं, फैकल्टी मेंबर्स, कोऑर्डिनेटर और आयोजन टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में इनोवेशन, तकनीकी कौशल, टीमवर्क और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करने में मदद करते हैं। एक्सपोसिस डेटा लैब्स के संस्थापक और सीईओ वाई. विष्णुवर्धन, उनके प्रतिनिधि डॉ. अरविंदा कुमार और के. देवास नेसन भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। अतिथियों ने छात्र-छात्राओं के प्रोजेक्ट की सराहना की और नए आइडिया के साथ तकनीकी समस्याओं का समाधान खोजने के लिए उन्हें प्रेरित किया। इस मौके पर डॉ. अमोद कुमार तिवारी, डॉ. हिमांशु कटियार, डॉ. देवेंद्र कुमार त्रिपाठी, डॉ. कल्पना सिंह, डॉ. हरीश चंद्र उपाध्याय, डॉ. आशीष रंजन मिश्रा, डॉ. पी. के. वर्मा, डॉ. मैनेजर यादव, राम ईश्वर वैस, सिकंदर और आशीष श्रीवास्तव समेत कई फैकल्टी मेंबर्स मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन आईईईई स्टूडेंट ब्रांच की ओर से किया गया। दो दिवसीय हैकाथॉन छात्र-छात्राओं के लिए तकनीकी ज्ञान, नवाचार और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण मंच रहा।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan