Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
crime

सुल्तानपुर में आजमगढ़ के व्यक्ति की हादसे में मौत:झपकी आने पर सड़क किनारे रोकी थी कार, पीछे से वाहन ने रौंदा

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 October 29, 2026 👁 3 views
सुल्तानपुर में आजमगढ़ के व्यक्ति की हादसे में मौत:झपकी आने पर सड़क किनारे रोकी थी कार, पीछे से वाहन ने रौंदा
सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार तड़के सड़क हादसे में आजमगढ़ निवासी रघुवंश मणि त्रिपाठी (52) की मौत हो गई। वह बेटी से मिलने लखनऊ जा रहे थे। हादसा आजमगढ़ से लखनऊ जाने वाले मार्ग पर 89वें किलोमीटर के पास सुबह करीब 4 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि पीछे से आए किसी बड़े वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इसके बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। रघुवंश मणि त्रिपाठी आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र के पवई गांव के रहने वाले थे। उनकी बेटी ने बच्चे को जन्म दिया था और वह लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती थीं। बेटी के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिलने पर रघुवंश मणि गुरुवार तड़के करीब 2 बजे अकेले कार से लखनऊ के लिए निकले थे। करीब 100 किलोमीटर कार चलाने के बाद उन्हें झपकी आने लगी। इसके बाद उन्होंने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बाईं ओर कार रोककर आराम करना शुरू कर दिया। इसी दौरान पीछे से आए किसी बड़े वाहन ने उनकी कार में टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की एंबुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंची। रघुवंश मणि को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अयोध्या भेज दिया गया। हादसा सुल्तानपुर जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर हलियापुर थाना क्षेत्र में हुआ।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan