Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

सलूम्बर नगर परिषद चुनाव में 78.69% मतदान:25 वार्डों में 12,286 वोट पड़े, महिलाओं ने पुरुषों से 166 ज्यादा वोट डाले; वार्ड-5 में सबसे ज्यादा वोटिंग

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 11, 2026 👁 1 views
सलूम्बर नगर परिषद चुनाव में 78.69% मतदान:25 वार्डों में 12,286 वोट पड़े, महिलाओं ने पुरुषों से 166 ज्यादा वोट डाले; वार्ड-5 में सबसे ज्यादा वोटिंग
सलूम्बर नगर परिषद के आम चुनाव-2026 में शहर के 25 वार्डों में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। अंतिम मतदान रिपोर्ट के अनुसार नगर परिषद क्षेत्र में कुल 15,614 मतदाता थे, जिनमें 7,766 पुरुष और 7,848 महिलाएं शामिल थीं। इनमें से 12,286 मतदाताओं ने वोट डाला। कुल मतदान प्रतिशत 78.69 फीसदी रहा। इस बार पुरुषों के मुकाबले महिलाओं ने अधिक मतदान किया। 6,060 पुरुषों के मुकाबले 6,226 महिलाओं ने वोट डाले। यानी महिलाओं ने पुरुषों से 166 ज्यादा वोट डाले। वार्ड-5 में सबसे ज्यादा 93.30% मतदान वार्डवार आंकड़ों में वार्ड-5 में सबसे ज्यादा मतदान हुआ। यहां 463 में से 432 मतदाताओं ने वोट डाला। मतदान प्रतिशत 93.30 फीसदी रहा। इसके बाद वार्ड-1 में 93.15 फीसदी, वार्ड-6 में 91.34 फीसदी, वार्ड-23 में 87.37 फीसदी और वार्ड-21 में 85.16 फीसदी मतदान हुआ। वहीं वार्ड-15 में सबसे कम 57.68 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। यहां 723 में से 417 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। पहले 9 वार्डों में मतदान का आंकड़ा वार्ड-10 से 17 तक मतदान वार्ड-10 में 898 में से 673 मतदाताओं ने वोट डाले। यहां मतदान प्रतिशत 74.94 रहा। वार्ड-11 में 991 में से 800 वोट पड़े और मतदान 80.73 फीसदी रहा। वार्ड-12 में 662 में से 508 मतदाताओं ने मतदान किया, जबकि प्रतिशत 76.74 रहा। वार्ड-13 में 685 में से 504 वोट पड़े और मतदान 73.58 फीसदी रहा। वार्ड-14 में 430 में से 310 मतदाताओं ने वोट डाला और मतदान 72.09 फीसदी रहा। वार्ड-15 में 723 में से 417 वोट पड़े और यह 57.68 फीसदी के साथ सबसे कम रहा। वार्ड-16 में 864 में से 635 मतदाताओं ने मतदान किया, जिसका प्रतिशत 73.50 रहा। वार्ड-17 में 866 में से 637 वोट पड़े और मतदान 73.56 फीसदी रहा। वार्ड-18 से 25 तक मतदान वार्ड-18 में 630 में से 479 मतदाताओं ने वोट डाला और मतदान 76.03 फीसदी रहा। वार्ड-19 में 598 में से 457 वोट पड़े, जबकि मतदान प्रतिशत 76.42 रहा। वार्ड-20 में 500 में से 415 मतदाताओं ने मतदान किया और प्रतिशत 83.00 रहा। वार्ड-21 में 465 में से 396 वोट पड़े और मतदान 85.16 फीसदी रहा। वार्ड-22 में 681 में से 574 मतदाताओं ने वोट डाला, जिससे मतदान प्रतिशत 84.29 रहा। वार्ड-23 में 689 में से 602 मत पड़े और मतदान 87.37 फीसदी रहा। वार्ड-24 में 997 में से 800 मतदाताओं ने मतदान किया और प्रतिशत 80.24 रहा। वार्ड-25 में 564 में से 463 मतदाताओं ने वोट डाला और मतदान 82.09 फीसदी रहा। सबसे ज्यादा और सबसे कम मतदान वाले वार्ड अंतिम आंकड़ों के मुताबिक, वार्ड-5 में 93.30 फीसदी मतदान सबसे अधिक रहा। इसके बाद वार्ड-1 में 93.15, वार्ड-6 में 91.34, वार्ड-23 में 87.37 और वार्ड-21 में 85.16 फीसदी मतदान हुआ। वहीं वार्ड-15 में 57.68 फीसदी मतदान सबसे कम रहा। कुल मिलाकर 25 वार्डों में 15,614 में से 12,286 मतदाताओं ने मतदान किया, जिससे नगर परिषद क्षेत्र का अंतिम मतदान प्रतिशत 78.69 फीसदी रहा।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan