business
सलूम्बर में नवनियुक्त कार्मिकों को मिले नियुक्ति किट:राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 10,548 युवाओं को नियुक्ति पत्र
सलूंबर में मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव के तहत रविवार को जिला स्तरीय समारोह जिला कलेक्टर परिसर स्थित हॉल में आयोजित किया गया। इस दौरान अलवर में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मौजूदगी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। राज्य स्तरीय समारोह में विभिन्न विभागों में चयनित 10,548 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। वहीं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों के खातों में 152 करोड़ रुपए और 67 लाख किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि की 667 करोड़ रुपए की राशि सीधे ट्रांसफर की गई। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशभर में 954 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। सलूंबर में नवनियुक्त कार्मिकों को दी नियुक्ति किट जिला स्तरीय समारोह में जिला कलेक्टर मुहम्मद जुनेद पी.पी. ने विभिन्न विभागों के नवनियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति किट प्रदान कर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम जिला शिक्षा अधिकारी और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सलूंबर के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। सम्मानित कार्मिकों में शिक्षा एवं चिकित्सा विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, पुस्तकालय अध्यक्ष ग्रेड-III, पब्लिक हेल्थ केयर नर्स, आयुष अधिकारी और नर्सिंग ट्रेनर सहित अन्य नवनियुक्त कर्मचारी शामिल रहे। कलेक्टर बोले- जिम्मेदारी और संवेदनशीलता से करें काम जिला कलेक्टर मुहम्मद जुनेद पी.पी. ने नवनियुक्त कार्मिकों को संबोधित करते हुए कहा कि रोजगार के अवसर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ प्रदेश के विकास को नई गति देते हैं। उन्होंने सभी नवनियुक्त कर्मचारियों से अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया। ये रहे मौजूद इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. महेन्द्र परमार, एसीपी दीपक धाकड़, जिला शिक्षा अधिकारी लोकेश भारती, जितेन्द्र चौबीसा, सूर्यभान सिंह और ललित कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और नवनियुक्त कार्मिक मौजूद रहे।
Read full article on Bhaskar