Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

सुलह-समझौते से मामलों के त्वरित निपटारे पर जोर, 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

📰 गढ़वा समाचार [garhwa Samachar] गढ़वा जिला का स्थानीय 🕐 1 min read 📅 August 21, 2026 👁 2 views
गढ़वा। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन एवं अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गढ़वा मनोज प्रसाद की अध्यक्षता में शुक्रवार को न्यायिक पदाधिकारियों, जिला वन पदाधिकारी एवं उत्पाद पदाधिकारी के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में लोक अदालत की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए प्रभावी संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक में न्यायिक पदाधिकारियों ने अपने-अपने न्यायालयों में लंबित वैसे मामलों की समीक्षा की, जिनका समाधान राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से किया जा सकता है। आपसी सहमति एवं सुलह-समझौते के आधार पर शीघ्र निपटाए जा सकने वाले मामलों को चिन्हित करने पर विशेष जोर दिया गया।इस दौरान सिविल वाद, आपराधिक मामले, वैवाहिक विवाद, बैंक ऋण, बिजली, दूरसंचार, मोटर दुर्घटना दावा, श्रम विवाद, वन एवं अन्य उपयुक्त मामलों के अधिक से अधिक निष्पादन को लेकर चर्चा की गई। संभावित मामलों की पहचान कर संबंधित पक्षकारों को समय पर नोटिस एवं सूचना उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया, ताकि वे निर्धारित तिथि को उपस्थित होकर अपने मामलों का सौहार्दपूर्ण समाधान करा सकें।बैठक में कहा गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य केवल मामलों का निपटारा करना नहीं, बल्कि आपसी सहमति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में विवादों का समाधान सुनिश्चित करना भी है। लोक अदालत के माध्यम से आम नागरिकों को त्वरित, सुलभ और सस्ता न्याय उपलब्ध कराना इसका प्रमुख लक्ष्य है। खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें। Blog Site Manager By Global Info Edge
Read full article on गढ़वा समाचार [garhwa Samachar] गढ़वा जिला का स्थानीय

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan