Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

सलूंबर में जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना-स्थल का निरीक्षण किया:चुंगी नाका से गार्डन चौराहे तक रूट डायवर्ट, बोले- पारदर्शी, निष्पक्ष तरीके से पूरी हो प्रक्रिया

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 13, 2026 👁 1 views
सलूंबर में जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना-स्थल का निरीक्षण किया:चुंगी नाका से गार्डन चौराहे तक रूट डायवर्ट, बोले- पारदर्शी, निष्पक्ष तरीके से पूरी हो प्रक्रिया
सलूम्बर नगर परिषद सलूम्बर के 25 वार्डों में नई शहरी सरकार के गठन के लिए हुए मतदान के बाद अब सोमवार को मतगणना के साथ प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा। मतगणना को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। राजकीय सार्वजनिक जिला पुस्तकालय स्थित मतगणना स्थल प्रशासन ने सुरक्षा, प्रवेश, स्ट्रॉन्ग रूम और मतगणना कक्ष सहित सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला मजिस्ट्रेट मुहम्मद जुनेद पी.पी. ने रविवार को मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने स्ट्रॉन्ग रूम, मतगणना कक्ष, सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश व्यवस्था सहित अन्य तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतगणना प्रक्रिया सुव्यवस्थित, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों और निर्धारित प्रोटोकॉल की अक्षरशःपालना सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। 5 टेबल पर होगी मतगणना प्रत्येक टेबल पर रिटर्निंग अधिकारी की ओर से निर्धारित गणना पर्यवेक्षक और गणना सहायक नियुक्त किए गए हैं। संबंधित रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी और गणना कार्मिक निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मतगणना कराएंगे। जिस वार्ड की मतगणना चल रही होगी, उस वार्ड के प्रत्याशियों और उनके अधिकृत अभिकर्ताओं को निर्धारित व्यवस्था एवं प्रोटोकॉल के तहत मतगणना कक्ष में उपस्थित रहने की अनुमति होगी। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बिना अधिकृत पहचान-पत्र और प्रवेश पास के किसी भी व्यक्ति को मतगणना स्थल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रशासन ने अनधिकृत प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को प्रवेश व्यवस्था प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने के निर्देश दिए। मतगणना तक बदला रहेगा शहर का ट्रैफिक रूट मतगणना के दौरान यातायात व्यवस्था को लेकर भी पुलिस ने रूट डायवर्जन किया है। जिला पुलिस अधीक्षक विश्नाराम विश्नोई ने बताया कि मतगणना पूरी होने तक चुंगी नाका से गार्डन चौराहे तक बैरिकेडिंग की जाएगी। चुंगी नाका से बाईपास की ओर जाने वाले वाहनों के लिए लव-कुश स्कूल रोड का उपयोग किया जाएगा। वहीं बाजार की ओर जाने वाले लोगों के लिए वन विभाग-नगर परिषद रोड से होते हुए शहर तालाब की पाल के रास्ते बाजार तक जाने की व्यवस्था रहेगी। चुंगी नाका से गार्डन चौराहे तक दुकानें रहेंगी बंद सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए चुंगी नाका से गार्डन चौराहे तक सभी दुकानें मतगणना पूरी होने तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने और मतगणना स्थल के आसपास अनावश्यक भीड़ नहीं करने की अपील की है। प्रशासन-पुलिस ने संभाली कमान मतगणना स्थल के निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.दिनेश राय सापेला, पुलिस अधीक्षक विश्नाराम विश्नोई, रिटर्निंग अधिकारी जगदीश चंद्र बामणिया, पीआरओ पुष्पक मीणा, नगर परिषद आयुक्त अभिषेक शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से मतगणना स्थल पर सुरक्षा और प्रवेश व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। स्ट्रॉन्ग रूम से लेकर मतगणना कक्ष तक निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार व्यवस्थाएं रखी गई हैं।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan