Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

स्कूल में शिक्षकों की कमी से परेशान प्रिंसिपल-पालकों ने रखे दो शिक्षक, छात्रों से 400-400 रुपये लेने का आरोप; DEO ने जांच की बात कही

📰 असल बात (asal Baat) 🕐 1 min read 📅 August 14, 2026 👁 3 views
स्कूल में शिक्षकों की कमी से परेशान प्रिंसिपल-पालकों ने रखे दो शिक्षक, छात्रों से 400-400 रुपये लेने का आरोप; DEO ने जांच की बात कही
बालोद । जिले के डौंडीलोहारा विकासखंड स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय अछोली से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने जिले की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि विद्यालय में शिक्षकों की कमी के कारण छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसी स्थिति को देखते हुए कुछ पालकों, शाला विकास समिति के अध्यक्ष और प्राचार्य की सहमति से छात्रों से राशि लेकर दो शिक्षकों की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया। भाषाके संसाधन जानकारी के अनुसार, विद्यालय में कक्षा 9वीं से 12वीं तक कुल 548 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए प्रत्येक छात्र-छात्रा से 400 रुपये जमा कराने का निर्णय लिया गया। इसके बाद 6 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय पर दो शिक्षकों को पढ़ाने के लिए नियुक्त किए जाने की बात सामने आई है। मामले का छात्र और पालक कर रहे विरोध इस पूरे मामले में अब 400 रुपये की राशि देना गरीब पालकों के लिए कठिन हो रहा है, जिसके बाद पालक और छात्र-छात्राएं दबी जुबान में इसका विरोध करने लगे हैं। 548 बच्चों से इकट्ठा होंगे 2 लाख 19 हजार 200 रुपये स्कूल में प्रत्येक छात्र-छात्रा से 400 रुपये लेने पर कुल 2 लाख 19 हजार 200 रुपये इकट्ठा होंगे। वहीं, यदि दो शिक्षकों को 10 माह के लिए नियुक्त किया जाता है, तो उन पर कुल लगभग 1 लाख 20 हजार रुपये ही खर्च होंगे। इसी वजह से पालकों और छात्र-छात्राओं में काफी नाराजगी है। दो माह बाद भी नहीं हो पाई शिक्षकों की व्यवस्था स्कूल खुले 2 माह बीत चुके हैं, लेकिन शिक्षा विभाग की ओर से अब तक शिक्षकों की व्यवस्था नहीं की जा सकी है। इसी वजह से यह कदम उठाया गया है। नाराजगी है तो पैसे वापस किए जाएंगे- शाला विकास समिति अध्यक्ष पूरे मामले में शाला विकास समिति के अध्यक्ष रामेश्वर सिंह ब्लॉन्द्रे ने बताया कि यदि कोई पालक विरोध कर रहे हैं या कोई गरीब बच्चे हैं, तो उनसे पैसे नहीं लिए जाएंगे। यदि कोई पैसा वापस लेना चाहता है, तो पैसे भी वापस कर देंगे। टीचरों की व्यवस्था के लिए पैसे मांगे गए हैं। ज्यादा पैसे इकट्ठा होने पर उन्हें वापस भी कर दिया जाएगा। जांच कराई जाएगी- डीईओ जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) दीपक दुबे ने मामले में कहा कि यदि किसी प्रकार की गलत तरीके से वसूली की जा रही होगी, तो मामले की जांच कराई जाएगी। साथ ही शिक्षकों की व्यवस्था भी की जाएगी।
Read full article on असल बात (asal Baat)

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan