Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

सहरसा में 8 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म:चॉकलेट-बिस्कुट का लालच देकर पड़ोसी किशोर ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 13, 2026 👁 9 views
सहरसा में 8 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म:चॉकलेट-बिस्कुट का लालच देकर पड़ोसी किशोर ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में एक 8 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोस के 15 वर्षीय किशोर ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले लिया है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। यह घटना 9 अगस्त की दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है। पीड़िता की मां ने 13 अगस्त को बख्तियारपुर थाने में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई। मां के अनुसार, उनके पति राजस्थान गए हुए थे और वह खुद मवेशियों के लिए चारा काटने खेत गई थीं। घर पर उनकी बेटी और दो छोटे बेटे थे। इसी दौरान, पड़ोस में रहने वाला 15 वर्षीय किशोर उनकी बेटी को कुरकुरे और चॉकलेट देने का लालच देकर चेचर देवर के सुनसान घर ले गया। बच्ची के चिल्लाने पर पड़ोस के लोग आए वहां उसने बच्ची के कपड़े उतारकर यौन शोषण किया। बच्ची के चिल्लाने पर पड़ोस के लोग आए। इस दौरान आरोपी ने बच्ची के साथ खींचतान की, जिससे उसके दाहिने हाथ की बाजू में चोट आई और वह बेहोश हो गई। मां के पहुंचने पर बच्ची को तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया। पीड़िता की मां ने बताया कि पति के घर पर न होने और घर में कोई पुरुष सदस्य न होने के कारण वे तुरंत थाने में शिकायत दर्ज नहीं करा सकीं। विपक्षी लोगों द्वारा मामले को दबाने का भी प्रयास किया गया। पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि उनके पति के 12 अगस्त को लौटने के बाद विपक्षी और स्थानीय वार्ड पार्षद व उसके भाई ने मिलकर उन्हें फंसाने की कोशिश की। उन्होंने एक सादे कागज पर हस्ताक्षर करवाने और उनके पति की होंडा एसपी मोटरसाइकिल रख लेने का भी आरोप लगाया है। जब इस घटना की जानकारी मेरे पति को होने और एवं थाना पुलिस से बचने के लिए सभी विपक्षी करने किया है मेरे साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया। सभी लोगों ने सरकारी सदर अस्पताल और थाना जाने नहीं दिया उल्टे झूठा केस में फंसाने की और मेरे पति को मोटरसाइकिल लूट लेने जैसी घटना में फसाने की साजिश रची गई। आरोपी के परिवार वालों ने केस ना करने की धमकी दी पीड़िता के माँ ने कहा कि आरोपियों के परिवार वालों द्वारा धमकी दी गई की केस मुकदमा नहीं करो। गुरुवार की दोपहर थाने में शिकायत की गई तो पुलिस ने तुरंत ही एफआईआर दर्ज कर लिया। मेडिकल के लिए पीड़िता को सदर अस्पताल भेजा गया है। सिमर बख्तियारपुर थाना अध्यक्ष जयशंकर कुमार ने कहा मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है और मामले में तहकीकात की जाएगी। आरोपी नाबालिक बालक के विरुद्ध निरुद्ध किया गया है। उसका भी मेडिकल कराया जाएगा।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan