top
सहारनपुर में विवाहिता से मिलने पहुंचे युवक की बेरहमी से पिटाई, रस्सियों से बांधकर उल्टा लटकाया; वीडियो वायरल
सहारनपुर। मिर्जापुर थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट कर उसे रस्सियों से बांधकर उल्टा लटकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग युवक को रस्सियों के सहारे बांधकर उल्टा लटकाए नजर आ रहे हैं और उसके साथ मारपीट की जा रही है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का दोबारा संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मिर्जापुर क्षेत्र का रहने वाला युवक रात के समय पास के गांव में रहने वाली एक विवाहिता से मिलने उसके घर पहुंचा ...
Read full article on रॉयल बुलेटिन