Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

सहारनपुर में दंपती से तमंचा दिखाकर मारपीट:थाने में सुनवाई नहीं हुई तो SSP ऑफिस पहुंचे, बोले- समझौते का दबाव बनाया

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 12, 2026 👁 4 views
सहारनपुर में दंपती से तमंचा दिखाकर मारपीट:थाने में सुनवाई नहीं हुई तो SSP ऑफिस पहुंचे, बोले- समझौते का दबाव बनाया
सहारनपुर में तीतरों थाना क्षेत्र के खंडलाना गांव में एक दंपती के साथ मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने तमंचा दिखाकर दोनों को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित दंपती बुधवार दोपहर करीब 2 बजे SSP कार्यालय पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। खंडलाना निवासी रीना ने शिकायत में बताया कि 3 अगस्त की रात करीब 8 बजे वह अपने पति ऋषिपाल के साथ घर से घेर की तरफ जा रही थीं। रास्ते में गांव की पूजा, उसके पति सोनू, अनुज और सुशीला ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि इन लोगों ने बिना किसी वजह के गाली-गलौज शुरू कर दी और दोनों के साथ मारपीट की। रीना के मुताबिक, पति ने विरोध किया तो आरोपियों ने दोनों को जान से मारने की धमकी दी। तमंचा लेकर दोबारा पहुंचे आरोपी रीना ने बताया कि शोर सुनकर गांव के कुछ लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कराया। इसके बाद आरोप है कि सोनू और अनुज अपने घर से तमंचे लेकर आए और दंपती को फिर से जान से मारने की धमकी देने लगे। ग्रामीणों ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। बोले- थाने में शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना के बाद उन्होंने थाने में शिकायत दी थी, लेकिन गांव के कुछ प्रभावशाली लोगों के दबाव में पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। ऋषिपाल का कहना है कि वह कई दिनों से थाने के चक्कर लगा रहे हैं। आरोप है कि उन पर समझौता करने का दबाव भी बनाया जा रहा है। ऋषिपाल ने शिकायत में एक पुराने पारिवारिक विवाद का भी जिक्र किया है। उनका आरोप है कि पहले उनकी नाबालिग बेटी को शादी के मामले में ले जाने की कोशिश की गई थी। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। पीड़ित दंपती ने SSP से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan