Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

सहारनपुर में ट्यूबवेल से मोटर-तार चोरी करने वाले पकड़े:दिन में बाइक से करते थे रेकी, रात में रेहड़े और कार से चोरी

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 13, 2026 👁 1 views
सहारनपुर में ट्यूबवेल से मोटर-तार चोरी करने वाले पकड़े:दिन में बाइक से करते थे रेकी, रात में रेहड़े और कार से चोरी
सहारनपुर में बड़गांव पुलिस ने किसानों की ट्यूबवेल से मोटर और बिजली के तार चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने एक शातिर आरोपी शोएब को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को भी हिरासत में लिया गया है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सामान, वारदात में इस्तेमाल वाहन और उपकरण बरामद किए गए हैं। एसएसपी अभिनंदन ने रविवार शाम करीब 5 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि ट्यूबवेल से मोटर और तार चोरी की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद पुलिस ने चोरी वाले हॉटस्पॉट चिन्हित कर निगरानी और अभियान शुरू किया। बड़गांव पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर सर्विस रोड बड़गांव से शोएब पुत्र इरफान उर्फ फाना उर्फ ढाई निवासी गंदेवड़ा, थाना फतेहपुर, हाल निवासी ढमोला रसूलपुर, थाना कोतवाली देहात को गिरफ्तार किया। उसके साथ एक बाल अपचारी को भी हिरासत में लिया गया। 3 ट्यूबवेल से चोरी की बात कबूली पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने 2 जुलाई, 10 अगस्त और 1 सितंबर को जड़ौदा पांडा, शिमलाना और भगवानपुर क्षेत्र की ट्यूबवेल से मोटर और बिजली के तार चोरी करने की बात बताई। इन घटनाओं के संबंध में बड़गांव थाने में तीन मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दिन में बाइक से जंगलों में स्थित ट्यूबवेल की रेकी करते थे। इसके बाद रात में मोटरसाइकिल, रेहड़े और सेंट्रो कार से ट्यूबवेल पर पहुंचकर मोटर, तार और अन्य विद्युत उपकरण चोरी करते थे। चोरी का सामान सुनसान जगह पर छिपाने के बाद उसे कबाड़ी की दुकान पर ले जाया जाता था। वहां सामान को काट-छांटकर बड़े कबाड़ी को बेचने की बात सामने आई है। 2 रेहड़े, 2 बाइक और सेंट्रो कार समेत सामान बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर 2 रेहड़े, 2 बाइक और एक सेंट्रो कार बरामद की है। इसके अलावा 11 मोटर की सापट, 11 मोटर बॉडी, 5 मोटर बॉडी कवर, 2 ट्यूबवेल मोटर और एक सबमर्सिबल मोटर मिली है। पुलिस ने 10 किलो तांबे का तार, 1.5 किलो एल्युमीनियम तार और 320 मीटर बिजली की केबल भी बरामद की है। चोरी के लिए इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी मिले आरोपियों के पास से चोरी में इस्तेमाल होने वाले हथौड़े, संडासी, पाने, रिंच, प्लास, रेती और गौदाला भी बरामद किए गए हैं। एसएसपी अभिनंदन के मुताबिक, गिरफ्तार शोएब का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड है। उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है। पुलिस अब गिरोह के फरार सदस्यों और चोरी का सामान खरीदने वाले बड़े कबाड़ी की तलाश कर रही है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan