Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

संभल में व्यापारी ने खुद पर चलवाई गोली, तीन गिरफ्तार:10 हजार में चाय के होटल पर काम करने वाले दो बदमाशों को हायर किया, 1.60 लाख के विवाद में फंसाने की साजिश

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 12, 2026 👁 4 views
संभल में व्यापारी ने खुद पर चलवाई गोली, तीन गिरफ्तार:10 हजार में चाय के होटल पर काम करने वाले दो बदमाशों को हायर किया, 1.60 लाख के विवाद में फंसाने की साजिश
संभल में चार दिन पहले 9 अगस्त की सुबह एक व्यापारी को गोली लगने की घटना सामने आई थी, जिससे हड़कंप मच गया था। पुलिस ने अब इस मामले का खुलासा किया है। यह एक फर्जी गोलीकांड था, जिसमें व्यापारी ने ₹1.60 लाख के लेनदेन के विवाद में एक अन्य व्यक्ति को फंसाने के लिए खुद को गोली लगवाई थी। इस मामले में पुलिस ने व्यापारी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। चंदौसी कोतवाली में सीओ विवेक जावला और इंस्पेक्टर संत कुमार ने बुधवार को इस फर्जी गोलीकांड का खुलासा किया। घटना बीते रविवार, 9 अगस्त को सुबह करीब 7:30 बजे हुई थी। चंदौसी के मोहल्ला कायस्थान निवासी 22 वर्षीय अक्षय कुमार पुत्र शिवओम अपने घर से मंडी समिति जा रहा था। पानी की टंकी जिला न्यायालय परिसर के पास बाइक सवार दो लोगों ने उसे रोका और उसके पैर में गोली मार दी। इसके बाद अक्षय ने बहजोई निवासी भुवनेश गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। सीओ विवेक जावला ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अन्य दो आरोपी बदायूं के कस्बा फैजगंज बेहटा निवासी रोहन गुप्ता पुत्र कृपानंद गुप्ता और जतिन पुत्र संजीब हैं। रोहन गुप्ता ने पुलिस को बताया कि करीब 20-22 दिन पहले उनकी पहचान अक्षय कुमार से हुई थी। अक्षय ने उन्हें बताया कि उसका बहजोई निवासी भुवनेश गुप्ता के साथ ₹1.60 लाख के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। झूठा केस करवाया था दर्ज अक्षय ने रोहन और जतिन को भुवनेश को झूठे मुकदमे में फंसाने के लिए खुद को गोली मारने को कहा था। इस काम के लिए उसने उन्हें एक तमंचा, दो कारतूस और ₹10,000 दिए थे। रोहन और जतिन ने बताया कि उन्होंने यह रकम खर्च कर दी थी। अक्षय ने दोनों को चंदौसी बुलाकर पूरी योजना समझाई थी। उसने बताया था कि वह सुबह अपनी दुकान जाएगा और रास्ते में वे दोनों उसका इंतजार करें। जब वह धीरे-धीरे पास से गुजरेगा, तो वे उसके पैर में गोली मारकर भाग जाएं। इसके बाद वह शोर मचाएगा और अपने परिजनों से भुवनेश के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करवाएगा। पुलिस ने 315 बोर तमंचा, 01 जिंदा कारतूस, 02 मोबाइल एवं एक मोटरसाइकिल बरामद की है। थाना प्रभारी संत कुमार ने बताया कि अक्षय के ऊपर दो आपराधिक मामले और रोहन एवं जतिन पर एक-एक आपराधिक मामला दर्ज है। सीओ विवेक जावला ने बताया कि रोहन और जतिन बदायूं में चाय के होटल पर काम करते हैं दोनों अच्छे दोस्त हैं।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan