Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

सावन के दूसरे सोमवार शिवालयों में उमडे भक्त:सीतापुर में हर-हर महादेव के जयकारे, डीएम-एसपी ने परखी शिवालयों की सुरक्षा,गोला मार्ग पर रूट डायवर्जन

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 10, 2026 👁 7 views
सावन के दूसरे सोमवार शिवालयों में उमडे भक्त:सीतापुर में हर-हर महादेव के जयकारे, डीएम-एसपी ने परखी शिवालयों की सुरक्षा,गोला मार्ग पर रूट डायवर्जन
सीतापुर में सावन के दूसरे सोमवार को जिलेभर के शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। शहर के प्रसिद्ध श्यामनाथ मंदिर और जंगलीनाथ मंदिर से लेकर हरगांव के गौरीशंकर बाबा मंदिर तक सुबह से ही हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। कांवड़ियों और शिवभक्तों ने कतार में लगकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंजते रहे। हरगांव स्थित गौरीशंकर बाबा मंदिर में भोर से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। कांवड़ लेकर पहुंचे शिवभक्तों ने बाबा गौरीशंकर का जलाभिषेक किया। बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु भी कतार में लगकर दर्शन और पूजा-अर्चना करते नजर आए। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। मंदिरों और आसपास के प्रमुख स्थानों पर महिला पुलिस बल समेत भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। पुलिसकर्मी चप्पे-चप्पे पर निगरानी करते रहे। मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए भी गतिविधियों पर नजर रखी गई। भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने के लिए पुलिसकर्मियों को लगातार मुस्तैद रखा गया। 5 तस्वीरें देखिए- सावन के दूसरे सोमवार को लेकर जिलाधिकारी राजा गणपति आर और पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने भी सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने रात में भ्रमण कर प्रमुख मार्गों और शिवालयों की व्यवस्थाओं को परखा और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। वहीं, कांवड़ यात्रा और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सीतापुर-गोला मार्ग पर भारी वाहनों का रूट डायवर्जन किया गया। रविवार शाम छह बजे से सोमवार शाम छह बजे तक भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रखते हुए वैकल्पिक मार्गों से संचालित किया गया, जिससे कांवड़ियों और श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान परेशानी न हो। सावन के दूसरे सोमवार को पूरे जिले में शिवभक्ति का माहौल देखने को मिला। सुबह से देर तक मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही और वातावरण भगवान भोलेनाथ के जयकारों से भक्तिमय रहा।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan