top
सावन के दूसरे सोमवार पर बदायूं के शिवालयों में भीड़:श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, सुरक्षा में पुलिस बल तैनात
सावन के दूसरे सोमवार पर बदायूं के शिवालय सुबह से ही 'हर-हर महादेव' के जयकारों से गूंज उठे। भोर होते ही श्रद्धालु पूजा की थाली, बेलपत्र और गंगाजल लेकर मंदिरों की ओर पहुंचने लगे। कांवड़ियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। शहर के बिरुआवाड़ी मंदिर, हरप्रसाद मंदिर और गौरीशंकर देवालय सहित छोटे-बड़े सभी शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयघोषों से गुंजायमान रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की। 5 तस्वीरें देखिए- कांवड़ लेकर लौटे शिवभक्त भी सीधे शिवालय पहुंचे और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। मंदिरों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रमुख शिवालयों और आसपास के क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। पुलिसकर्मी भीड़ को नियंत्रित करने के साथ ही श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से दर्शन और जलाभिषेक करा रहे हैं। सुबह से ही शहर के मंदिरों और आसपास के इलाकों में धार्मिक उत्साह का वातावरण बना हुआ है, जहां भोलेनाथ के जयकारे और कांवड़ियों के 'बोल-बम' के उद्घोष सुनाई दे रहे हैं।
Read full article on Bhaskar