crime
सांप के काटने से महिला की मौत:मिर्जा का पुरा गांव में खेत पर काम करते समय डसा
धौलपुर के मिर्जा का पुरा गांव में खेत पर घास काट रही 35 साल की महिला की सांप के काटने से मौत हो गई। मृतका की पहचान राजकुमारी (35) पत्नी रामनाथ कुशवाह के रूप में हुई है। वह अपने खेत पर घास काट रही थी, तभी अचानक एक सांप ने उसे डस लिया। सांप के काटने की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। वे तुरंत राजकुमारी को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस जिला अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में रखवाया और पोस्टमॉर्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने बताया कि राजकुमारी अपने पीछे एक बेटी और दो बेटों को छोड़ गई है।
Read full article on Bhaskar