crime
₹6 करोड़ की सरकारी बिल्डिंग में पहुंचना मुश्किल:कोलार एसडीएम-तहसील ऑफिस के रास्ते के बुरे हाल; कांग्रेस ने वीडियो जारी किए
भोपाल के कोलार एसडीएम और तहसील ऑफिस की नई बिल्डिंग कुछ महीने पहले ही 6 करोड़ रुपए से बनकर तैयार हुई है, लेकिन बारिश में इसमें आने-जाने वाले रास्ते के बुरे हाल है। सड़क इतनी जर्जर है कि वहां पहुंचना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में कांग्रेस ने वीडियो जारी करके सवाल खड़े किए हैं। कोलार क्षेत्र के जोन कार्यालय से लगी इस बिल्डिंग के रास्ते पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। कीचड़ से भरी हुई सड़क पर लोग गिर रहे हैं। खास बात ये है कि एसडीएम, तहसीलदार समेत अन्य अधिकारी यहां से रोजाना गुजरते हैं। बावजूद सड़क की सुध नहीं ली गई है। आम जनता की कॉलोनियों के बुरे हाल कोलार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल सिंह राठौड़ ने गड्डों की वीडियो और फोटो जारी कर इसे नगर निगम का विकास बताया है। उन्होंने कहा कि जब कोलार तहसील कार्यालय का यह हाल है और गड्ढों में से गुजरकर आम जनता को कोलार तहसील कार्यालय जाना पड़ रहा है तो सोचिए आम जनता की कॉलोनी में कितने गड्ढे होंगे? नगर निगम कोलार का कार्यालय तहसील कार्यालय के बिल्कुल पास है। जहां दिनभर अधिकारी रहते हैं, लेकिन इन्हें गड्ढे नहीं दिखाई दिए।
Read full article on Bhaskar