Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

रायपुर में जर्जर इमारतों पर निगम का एक्शन: सदर बाजार में पुरानी बिल्डिंग ढहाने का काम शुरू, 35 से ज्यादा मकानों को नोटि

📰 Bansal News 🕐 1 min read 📅 September 13, 2026 👁 2 views
Nagar Nigam Action : रायपुर ( Raipur News ) में सालों पुरानी और जर्जर इमारतों (Dilapidated Buildings) के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सदर बाजार इलाके में एक पुरानी जर्जर बिल्डिंग को ढहाने का काम शुरू किया गया है। हाल ही में रायपुर नगर निगम ( Raipur Municipal Corporation ) ने शहर में 35 से ज्यादा जर्जर मकानों को नोटिस जारी किया था। निगम की इस कार्रवाई को बारिश के दौरान पुराने भवनों से होने वाले हादसों को रोकने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। अधिकारियों की टीम मौके पर मौजूद है और आसपास के इलाके को सुरक्षित करने का काम किया जा रहा है। रात में भरभराकर गिर गई थी इमारत सदर बाजार (Sadar Bazar) में 11 और 12 सितंबर की दरमियानी रात एक पुरानी इमारत अचानक गिर गई थी। बताया गया कि घटना रात के समय हुई, इसलिए बड़ा हादसा होने से टल गया। इस घटना में किसी व्यक्ति के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई। हालांकि, बिल्डिंग गिरने की घटना ने पुराने और कमजोर भवनों को लेकर चिंता बढ़ा दी। इसके बाद रायपुर जर्जर इमारत (Raipur Dilapidated Buildings) के मामलों में नगर निगम ने कार्रवाई तेज कर दी है। निगम अब ऐसे भवनों की स्थिति की जांच कर आवश्यक कदम उठा रहा है। यह भी पढ़ें: Delhi Gandhi Nagar Building: दिल्ली के गांधी नगर में 4 मंजिला बिल्डिंग एक तरफ झुकी, पुलिस ने आनन-फानन में खाली कराई मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद कार्रवाई तेज पुरानी इमारतों के गिरने से होने वाले हादसों को देखते हुए राज्य सरकार ने भी सभी जिलों में जर्जर भवनों की पहचान करने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कलेक्टरों को पत्र लिखकर ऐसे भवनों की पहचान कर उन्हें हटाने की कार्रवाई करने को कहा था। बारिश के मौसम में कमजोर मकानों के गिरने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में रायपुर जर्जर इमारत ( Raipur Municipal Corporation ) को लेकर नगर निगम की कार्रवाई को सुरक्षा व्यवस्था (Safety Action) से जोड़कर देखा जा रहा है। प्रशासन का उद्देश्य संभावित हादसों को समय रहते रोकना है। यह भी पढ़ें: MP Weather Update: 18 जिलों में बारिश का अलर्ट, धार-बड़वानी में अति भारी बारिश की संभावना 35 से ज्यादा मकानों को नोटिस नगर निगम के अधिकारी के मुताबिक शहर में अब तक 35 से ज्यादा पुराने और जर्जर मकानों को नोटिस दिया जा चुका है। सदर बाजार में इमारत गिरने के बाद संबंधित भवन को ढहाने की कार्रवाई शुरू की गई है। बिल्डिंग डिमोलिशन (Building Demolition) के दौरान सदर बाजार के आसपास का रास्ता पूरी तरह बंद किया गया है। मौके पर नगर निगम और पुलिस की टीम मौजूद है। अधिकारियों के मुताबिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लोगों की आवाजाही रोकी गई है और कार्रवाई जल्द पूरी करने की तैयारी है। यह भी पढ़ें: Anwar Ibrahim Viral Video: BRICS Dinner में Malaysia PM Anwar Ibrahim ने गाया Kishore Kumar का गाना, Video Viral लोगों ने उठाए देरी पर सवाल निगम की कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने राहत जताई है, लेकिन उनका कहना है कि जर्जर भवनों को हटाने के लिए बारिश तक इंतजार नहीं किया जाना चाहिए था। लोगों के मुताबिक कमजोर इमारतों से लंबे समय से जान-माल का खतरा बना हुआ था। रायपुर जर्जर इमारत ( Raipur Municipal Corporation ) पर समय रहते कार्रवाई होने से हादसों को रोका जा सकता है। लोगों ने प्रशासन से त्योहारों के दौरान तेज डीजे साउंड पर भी नियंत्रण की मांग की है। फिलहाल सदर बाजार में भवन ढहाने की कार्रवाई जारी है। यह भी पढ़ें: Dabra Illegal Mining: Gwalior में डबरा के सूखा पठा गांव में क्रेशर संचालक पर दूसरे की खदान से अवैध खनन का आरोप, खनिज अधिकारी से शिकायत
Read full article on Bansal News

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan