crime
रायबरेली में IG के काफिले की पांच गाड़ियां आपस में टकराईं, मची अफरा-तफरी
रायबरेली। जिले के हरचंदपुर थाना क्षेत्र में गुलूपुर चौकी के पास सोमवार को सड़क हादसे में पुलिस महानिरीक्षक (IG) के काफिले की पांच गाड़ियां आपस में टकरा गईं। काफिला मुख्यमंत्री की ड्यूटी से लौट रहा था। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। जानकारी के मुताबिक, हादसे में पुलिस महानिरीक्षक के स्कॉर्ट वाहन समेत कुल पांच वाहन शामिल रहे। काफिले के वाहनों के आपस में टकराने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हलचल मच गई और स्थानीय पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी हादसे की जानकारी मिलने ...
Read full article on Tarun Mitra