Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

रीवा में सड़क पर अतिक्रमण, कलेक्टर से मिले रहवासी:कब्जा हटाने और पक्की सड़क बनाने की मांग की

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 12, 2026 👁 6 views
रीवा में सड़क पर अतिक्रमण, कलेक्टर से मिले रहवासी:कब्जा हटाने और पक्की सड़क बनाने की मांग की
रीवा शहर के वार्ड क्रमांक 09 स्थित सुदर्शन नगर के रहवासी कॉलोनी की मुख्य सड़क की बदहाली और अतिक्रमण की समस्या को लेकर बुधवार को एकजुट होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। रहवासियों ने कलेक्टर को आवेदन सौंपकर सड़क से अतिक्रमण हटाने, जल निकासी की व्यवस्था कराने और पक्की सड़क का निर्माण कराने की मांग की। रहवासियों ने बताया कि कॉलोनी का विकास वर्ष 2010 से शुरू हुआ था और वर्तमान में यहां करीब 50 से 55 परिवार निवास कर रहे हैं। कॉलोनी में मकानों का निर्माण होने के बावजूद मुख्य मार्ग की स्थिति बेहद खराब है। रहवासियों का कहना है कि प्लॉट खरीदते समय मुख्य सड़क की चौड़ाई करीब 20 फीट बताई गई थी, लेकिन वर्तमान में अतिक्रमण के कारण मार्ग की चौड़ाई करीब 10 से 15 फीट ही रह गई है। बारिश में कीचड़ और गड्ढों से परेशानी रहवासियों के अनुसार, मुख्य सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं और बारिश का पानी जमा होने से पूरा मार्ग कीचड़ में तब्दील हो जाता है। इससे स्कूली बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और मरीजों को आने-जाने में परेशानी होती है। कई बार वाहन भी कीचड़ में फंस जाते हैं। रहवासियों ने आवेदन में दावा किया कि कॉलोनी की मुख्य सड़क आज तक राजस्व अभिलेख यानी खसरे में सड़क के रूप में दर्ज नहीं की गई है। उनका आरोप है कि मार्ग पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर सड़क की चौड़ाई कम कर दी है। इस संबंध में पहले भी संबंधित अधिकारियों को लिखित आवेदन दिए गए, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। राजस्व अभिलेख में सड़क दर्ज कराने की मांग कलेक्ट्रेट पहुंचे रहवासियों ने मांग की कि मुख्य मार्ग को राजस्व अभिलेख में सड़क के रूप में दर्ज कराया जाए। सड़क से सभी प्रकार के अतिक्रमण हटाकर उसकी मूल स्वीकृत चौड़ाई करीब 20 फीट बहाल की जाए। साथ ही सड़क का समतलीकरण, जल निकासी की व्यवस्था और पक्की सड़क का निर्माण कराया जाए। रहवासियों ने यह भी मांग की कि भविष्य में सड़क पर दोबारा अतिक्रमण न हो, इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। आवेदन की प्रतिलिपि विश्वविद्यालय थाना प्रभारी, नगर निगम आयुक्त, एसडीएम रीवा और स्थानीय जनप्रतिनिधि को भी दी गई है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan