politics
रात में अपने आप बजने लगती थीं घंटियां...सहारनपुर के इस मराठा कालीन शिव मंदिर में 40 दिन दीपक जलाने से पूरी होती है मन्नत
Bhuteshwar Mahadev Temple: सहारनपुर के भूतेश्वर महादेव मंदिर को लेकर भक्तों में गहरी आस्था है. मराठा काल से जुड़े इस प्राचीन मंदिर में मौजूद स्वयंभू अष्टकोण शिवलिंग के दर्शन और जलाभिषेक के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं. मान्यता है कि लगातार 40 दिन तक भगवान शिव पर जल चढ़ाने और दीपक जलाने से मनोकामना पूरी होती है. शिवरात्रि और सावन के दौरान यहां भक्तों की भीड़ और बढ़ जाती है. खास बात यह है कि मंदिर से जुड़ी कई ऐसी मान्यताएं भी हैं, जिन्हें स्थानीय लोग आज भी आस्था और रहस्य के रूप में बताते हैं. यही वजह है कि सहारनपुर के साथ हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड, राजस्थान और दिल्ली से भी श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं.
Read full article on News 18 Hindi