Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

रामपुर पहुंचे भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर:कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और फूलों की बारिश कर किया स्वागत

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 12, 2026 👁 1 views
रामपुर पहुंचे भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर:कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और फूलों की बारिश कर किया स्वागत
रामपुर में भाजपा पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर शनिवार रात करीब 8 बजे पहली बार रामपुर पहुंचे। दिल्ली-लखनऊ हाईवे-24 पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता स्वागत के लिए पहुंचे थे। ढोल-नगाड़ों के साथ लगाए नारे नवाब सिंह नागर के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूलों की बारिश की और उन्हें फूल मालाएं पहनाईं। इस दौरान ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद’ के नारे लगाए गए। स्वागत के लिए हाईवे पर कई जगहों पर कार्यकर्ता मौजूद रहे। क्षेत्रीय अध्यक्ष के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। संगठन को मजबूत करने की उम्मीद भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने कहा कि क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर का पहली बार रामपुर आना पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए खास अवसर है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नागर के मार्गदर्शन से संगठन को और मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। नवाब सिंह नागर रविवार दोपहर 12 बजे संत शिरोमणि गेस्ट हाउस में मीडिया से बातचीत करेंगे। पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद स्वागत कार्यक्रम में पूर्व मंत्री बलदेव सिंह औलख, शहर विधायक आकाश सक्सेना, राजबाला, राजा वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, घनश्याम सिंह लोधी, अभय गुप्ता, हंसराज पप्पू, ज्वाला प्रसाद गंगवार, बीना भारद्वाज, सुभाष भटनागर, मोहनलाल सैनी, सौरभ लोधी, राजीव लोचन और रविंद्र सिंह समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा रवि जगपाल सिंह यादव, मोहन कुमार लोधी, मीडिया प्रभारी देवेंद्र सक्सेना, प्रदीप गुप्ता, विकास दीक्षित, करतार सिंह लोधी, कुंवर बहादुर, संतोष सिंह खैरा, विवेक रुहेला, सुनील मौर्य, दीपक गुप्ता, देवेंद्र चौधरी, टेकचंद गंगवार, कृष्ण अवतार लोधी, दिलीप अरोड़ा, महेश मौर्य, महेंद्र मौर्य, योगेंद्र गंगवार, अनुभव शर्मा, पवन शर्मा, श्वेता शर्मा, विनोद शर्मा, आशीष गुप्ता, विक्रम सिंह और शोभित शर्मा भी मौजूद रहे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan