Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

रामपुर में सड़क हादसे में बरेली के सिपाही की मौत:जयपुर से बरेली लौट रही थी पुलिस टीम, महिला कांस्टेबल घायल; FIR दर्ज

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 12, 2026 👁 1 views
रामपुर में सड़क हादसे में बरेली के सिपाही की मौत:जयपुर से बरेली लौट रही थी पुलिस टीम, महिला कांस्टेबल घायल; FIR दर्ज
रामपुर में शहजादनगर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर धमोरा स्थित ओवरब्रिज के पास शनिवार सुबह करीब 5 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की तेज रफ्तार टक्कर से पुलिस का वज्र वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में वाहन चला रहे बरेली पुलिस के कांस्टेबल अशोक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान करीब 6 बजे उनकी मौत हो गई। वज्र वाहन में सवार महिला कांस्टेबल अंजलि को भी चोटें आई हैं। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि पुलिस टीम बरेली से राजस्थान के जयपुर गई थी। टीम एक नाबालिग लड़की को उसके बालिग होने के बाद उसके माता-पिता को सौंपने के लिए जयपुर गई थी। लड़की को परिजनों को सौंपने के बाद पुलिसकर्मी वज्र वाहन से जयपुर से बरेली लौट रहे थे। इसी दौरान शहजादनगर क्षेत्र में धमोरा ओवरब्रिज के पास हाईवे पर अज्ञात वाहन ने पुलिस के वज्र वाहन में साइड से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वज्र वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कांस्टेबल अशोक कुमार और महिला कांस्टेबल अंजलि घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। अशोक कुमार की हालत गंभीर बनी हुई थी। इलाज के दौरान करीब 6 बजे उनकी मौत हो गई। महिला कांस्टेबल अंजलि का उपचार कराया गया। मृतक सिपाही की पहचान बुलंदशहर जिले के अनूपशहर थाना क्षेत्र के ग्राम मऊ निवासी अशोक कुमार पुत्र जयपाल के रूप में हुई है। वह बरेली पुलिस की परिवहन शाखा में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। अशोक अपनी पत्नी प्रभा और 6 वर्षीय बेटे आरब के साथ बरेली में किराए के मकान में रहते थे। हादसे की सूचना मिलने के बाद शनिवार सुबह करीब 11 बजे उनके परिजन रामपुर जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचे। दोपहर करीब 3 बजे पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। सिपाही की मौत से पत्नी, बेटे, पिता और दो भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है। महिला कांस्टेबल अंजलि की शिकायत पर शनिवार शाम अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस हादसे के बाद मौके से फरार हुए वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है। इसके लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan