breaking
रामपुर में आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ
रामपुर में उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के शुभारंभ पर विकास भवन सभागार में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। इस दौरान आउटसोर्स कर्मचारियों के बढ़े हुए पारिश्रमिक, सेवा संबंधी सुविधाओं और भविष्य की सुरक्षा से जुड़ी जानकारी दी गई। सफाई कर्मियों को किट वितरित की गईं और श्रम विभाग के लाभार्थियों को एफडी प्रदान की गई। कार्यक्रम में शहर विधायक आकाश सक्सेना, पालिका अध्यक्ष सना खानम, जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी समेत अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
Read full article on Tarun Mitra