Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

रेलवे पुल से नहर में गिरा बाइक सवार युवक:संतुलन बिगड़ने से हादसा, गहरे पानी में गिरने के बाद लापता; गोताखोर तलाश में जुटे

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 15, 2026 👁 1 views
रेलवे पुल से नहर में गिरा बाइक सवार युवक:संतुलन बिगड़ने से हादसा, गहरे पानी में गिरने के बाद लापता; गोताखोर तलाश में जुटे
लखीमपुर में मंगलवार शाम करीब 4 बजे शारदा नहर पर बने रेलवे पुल से बाइक सवार युवक संतुलन बिगड़ने से नहर में गिर गया। गहरे पानी में गिरने के बाद युवक लापता हो गया, जबकि उसकी बाइक पुल पर ही रह गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश शुरू करा दी। लापता युवक की पहचान 19 वर्षीय सूरज पुत्र मंगल के रूप में हुई। वह खैरटिया गांव का रहने वाला है। बताया गया कि सूरज किसी काम से गजियापुर जा रहा था। मंगलवार शाम वह मझरा पूरब रेलवे स्टेशन से करीब एक किलोमीटर दूर शारदा नहर पर बने रेलवे पुल को पार कर रहा था। मामला पढ़ुआ थाना क्षेत्र का है। संतुलन बिगड़ने से नहर में गिरा रेलवे पुल पार करते समय अचानक सूरज का संतुलन बिगड़ गया और वह बाइक समेत नहर में जा गिरा। नहर में पानी गहरा होने के कारण वह देखते ही देखते लापता हो गया। उसकी बाइक पुल पर ही पड़ी मिली। पुल पर संकरा रास्ता, इसी से निकलते हैं लोग स्थानीय लोगों के मुताबिक रेलवे पुल पर दोनों पटरियों के बीच पैदल निकलने के लिए संकरा रास्ता है। आसपास के लोग इसी रास्ते से बाइक और साइकिल भी निकालते हैं। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। गोताखोरों ने शुरू की तलाश सूचना मिलते ही पढ़ुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर नहर में युवक की तलाश शुरू कराई। ग्रामीण और गोताखोर देर शाम तक नहर में खोजबीन करते रहे, लेकिन युवक का पता नहीं चल सका। परिजनों को दी गई सूचना पुलिस ने घटना की जानकारी सूरज के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। युवक के नहर में लापता होने की खबर से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस और गोताखोर लगातार उसकी तलाश में जुटे हैं।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan