Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

Rajasthan Nikay Chunav Results 2026: कांग्रेस या बीजेपी? राजस्थान निकाय चुनाव में किसे मिली बढ़त? कैसा रहा नतीजा

📰 Inkhabar 🕐 1 min read 📅 September 14, 2026 👁 1 views
Rajasthan Nikay Chunav Results 2026: कांग्रेस या बीजेपी? राजस्थान निकाय चुनाव में किसे मिली बढ़त? कैसा रहा नतीजा
Rajasthan Nikay Chunav Results 2026: राजस्थान (Rajasthan News) में नगर निकाय चुनावों के नतीजे सामने आ गए हैं. राज्य निर्वाचन आयोग ने 309 नगरीय निकायों (नगर निगम, नगर परिषद और नगरपालिका) के लिए दो चरणों में निकाय चुनाव कराए थे. अब नतीजों का एलान हो गया है. जिसमें बीजेपी ने बढ़त बना ली है. 9896 वार्डों में बीजेपी ने 4,023 वार्डों पर जीत दर्ज की है. कांग्रेस के खाते में 3,438 वार्ड आए हैं. 9 सितंबर 2026 को पहले चरण के चुनाव कराए गए थे. इस दौरान 162 निकायों के लिए मतदान हुआ था. इसके बाद 11 सितंबर 2026 को दूसरे चरण में 147 निकायों के लिए मतदान कराए गए. इस चरण में जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर और बीकानेर जैसे राज्य के प्रमुख नगर निगम शामिल थे. किसे कहां मिली जीत? अजमेर नगर निगम के 80 वार्ड में BJP- 32, कांग्रेस- 37 अलवर नगर निगम के 65 वार्ड में BJP- 28, कांग्रेस- 23 उदयपुर नगर निगम के 80 वार्ड में BJP- 53 , कांग्रेस- 23 कोटा नगर निगम के 100 वार्ड में BJP- 51, कांग्रेस- 35 जयपुर नगर निगम के 150 वार्ड में BJP- 69, कांग्रेस- 50 जोधपुर नगर निगम के 100 वार्ड में BJP- 44, कांग्रेस- 44 पाली नगर निगम के 65 वार्ड में BJP- 21, कांग्रेस- 29 बीकानेर नगर निगम के 80 वार्ड में BJP- 27, कांग्रेस- 42 भरतपुर नगर निगम के 65 वार्ड में अन्य-38, BJP- 20, कांग्रेस- 7 भीलवाड़ा नगर निगम के 70 वार्ड में BJP- 45, कांग्रेस- 10 राज्य चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ें कांग्रेस ने अजमेर में 37 सीटें जीतीं, जबकि बीजेपी 32 सीटें ही हासिल कर पाई. बीकानेर में वोटों की गिनती के दौरान कांग्रेस 15 सीटों के साथ आगे है, जबकि बीजेपी के पास 10 सीटें हैं. राज्य चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीजेपी जयपुर और उदयपुर में आगे चल रही है. यह भी पढ़ें – Rajasthan Nikay Chunav Result 2026: वसुंधरा राजे के गढ़ में भाजपा ढेर, कांग्रेस को मिला पूर्ण बहुमत 2 चरणों में हुआ था चुनाव राजस्थान में 309 शहरी स्थानीय निकायों में 10,245 पार्षद पदों के लिए वोटों की गिनती सोमवार को शुरू हुई. चुनाव दो चरणों में 9 और 11 सितंबर को हुए थे, जिसमें पहले चरण में 76.42 प्रतिशत और दूसरे चरण में 70.68 मतदान हुआ. 2028 के विधानसभा चुनावों से पहले इन निकाय चुनावों में बीजेपी और कांग्रेस के प्रदर्शन पर सबकी नजर है. इन चुनावों में 10 नगर निगम, 51 नगर परिषद और 248 नगरपालिकाएं शामिल हैं, और 1.44 करोड़ से ज्यादा वोटर वोट डालने के लिए योग्य हैं. कब होगा मेयर का चयन? मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और बीजेपी व कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने जोर-शोर से प्रचार किया, जिससे ये नतीजे शहरी राजस्थान में पार्टियों की स्थिति का एक अहम संकेत बन गए हैं. इन चुनावों के नतीजे राज्य की सबसे बड़ी नागरिक संस्था की बनावट तय करेंगे. पार्षदों के नतीजे घोषित होने के बाद 21 सितंबर को मेयर और चेयरपर्सन चुने जाएंगे और उसके बाद 22 सितंबर को डिप्टी मेयर, डिप्टी चेयरपर्सन और नगर पालिका उपाध्यक्षों का चुनाव होगा. यह भी पढ़ें – Rajasthan Civic Polls Result Date: मतपेटियों में कैद उम्मीदवारों की किस्मत, जानें कब खुलेगा राजस्थान का चुनावी पिटारा
Read full article on Inkhabar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan