Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:स्कूल के बाहर 10वीं के छात्र को चाकू मारा; UCC एक्ट को कैबिनेट की मंजूरी; ट्रक में फंसे तार,कार पर गिरा पोल

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 13, 2026 👁 6 views
राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:स्कूल के बाहर 10वीं के छात्र को चाकू मारा; UCC एक्ट को कैबिनेट की मंजूरी; ट्रक में फंसे तार,कार पर गिरा पोल
नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर यूसीसी से जुड़ी है। कैबिनेट ने समान नागरिक संहिता (UCC) एक्ट को मंजूरी दे दी है। 20 अगस्त से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में ये विधेयक रखा जाएगा। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें 1. यूसीसी और ट्री प्रोटेक्शन एक्ट को कैबिनेट की मंजूरी पंचायत-निकाय चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले गुरुवार को कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें सरकार ने आमजन और कर्मचारियों से जुड़े फैसलों के साथ ही कई अहम फैसले किए। कैबिनेट ने समान नागरिक संहिता (UCC) और ट्री राजस्थान प्रोटेक्शन एक्ट को मंजूरी दे दी है। पूरी खबर पढ़ें 2. जयपुर-जोधपुर समेत 4 शहरों में मेयर का पद अनारक्षित राजस्थान के 309 शहरी निकायों में निकाय प्रमुखों के आरक्षण की लॉटरी गुरुवार सुबह जयपुर में स्वायत्त शासन विभाग में निकाली गई। 309 निकाय में से 50 एससी, 11 एसटी, 60 ओबीसी और निकाय 188 अनारक्षित रहेंगे। जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, बीकानेर में मेयर पद अनारक्षित रखा गया है। पूरी खबर पढ़ें 3. अजमेर समेत 20 जिलों में महिला जिला प्रमुख होंगी जयपुर में गुरुवार दोपहर 41 जिला प्रमुखों की आरक्षण लॉटरी निकाली गई। इस दौरान विवाद के कारण 25 मिनट तक लॉटरी रुकी रही। हर संभाग से एक महिला के जिला प्रमुख बनाने के नियम को लेकर विवाद हुआ। हंगामे के बाद अधिकारी एक्ट की किताब खंगालने में लगे। नियमों की जानकारी देने के बाद लोग संतुष्ट हुए। पूरी खबर पढ़ें 4. पानी की रॉयल्टी पर पंजाब का राजस्थान को अल्टीमेटम पंजाब सरकार ने राजस्थान को पानी की बकाया रॉयल्टी का भुगतान करने के लिए 30 दिन का समय दिया है। जल संसाधन विभाग ने पत्र लिखकर 1.44 लाख करोड़ रुपए की बकाया राशि चुकाने को कहा है। पंजाब सरकार ने चेतावनी दी है कि तय समय में भुगतान नहीं होने पर वह अदालत का रुख करेगी। पूरी खबर पढ़ें 5. जैसलमेर में मंदिर आधा डूबा, झरने बहने लगे जैसलमेर के शहरी इलाके में गुरुवार को हुई बारिश के बाद पहाड़ियों से झरने बहने लगे हैं। यहां चूंधी गणेश मंदिर बरसाती काक नदी में करीब आधा डूब गया। जवाहिर हॉस्पिटल के वार्डों में गंदे नाले का पानी भर गया। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें 6. पिता की मौत का बदला लेने कैदी की हत्या करवाई जयपुर पुलिस ने दिनदहाड़े कैदी गंगासहाय कुमावत की हत्या करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हिस्ट्रीशीटर महेंद्र गुर्जर की मौत का बदला लेने के लिए उसके बेटे ने हत्या की साजिश रची थी। इसके लिए उसने सुपारी दी। पुलिस से बचने के लिए आरोपी खुद 3 दिन पहले नेपाल भाग गया। पूरी खबर पढ़ें 7. स्कूल के बाहर 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला कोटा के अनंतपुरा थाना इलाके में स्कूल की छुट्टी के बाद बाहर आए 10वीं कक्षा के छात्र पर चाकू से हमला कर दिया। पुरानी रंजिश के चलते एक युवक ने छात्र के पैरों पर चाकू से वार किए और फरार हो गया। हमले की सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और छात्र को अस्पताल लेकर गए। पूरी खबर पढ़ें 8. ओवरलोड ट्रक में फंसे बिजली के तार, कार पर गिरा पोल झुंझुनूं जिले के सिंघाना में एक ओवरलोड ट्रक में बिजली के तार फंस गए। ट्रक के आगे बढ़ने पर तार भी उसके साथे खिंचते हुए गए और बिजली का पोल टूट गया, जो पीछ आ रही स्विफ्ट कार पर जा गिरा। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। अंदर बैठे 4 लोग सुरक्षित बच गए। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है 9. 62 लाख की ज्वेलरी पहनकर हाथी ने रैंप वॉक किया जयपुर के हाथी गांव में हुए फैशन शो में रेड कारपेट पर चंदा, पुष्पा और हेमा समेत कई हथिनियों के साथ रैंप वॉक किया। बाबू हाथी को श्री कंठा, पायजेब समेत 62 लाख के शाही गहनों से सजाया गया। हाथियों के साथ उनके महावत भी पारंपरिक राजस्थानी परिधानों में सजे-धजे नजर आए। कल क्या होगा खास 10. राजभवन में 'एट होम' रिसेप्शन कल 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की पूर्वसंध्या पर राजभवन में 'एट होम' रिसेप्शन होगा, जिसमें राज्यपाल सभी गणमान्य लोगों से मिलेंगे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan