Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:एक साथ 7 लोगों ने लिया संन्यास; बादल फटने से अलवर का अग्निवीर लापता; किसान की मौत,शव कुत्तों ने नोचा

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 19, 2026 👁 2 views
राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:एक साथ 7 लोगों ने लिया संन्यास; बादल फटने से अलवर का अग्निवीर लापता; किसान की मौत,शव कुत्तों ने नोचा
नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर निकाय चुनाव की है। राजस्थान में 2 चरण में होंगे निकाय चुनाव। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें 1. राजस्थान में 2 चरण में होंगे निकाय चुनाव राजस्थान में 309 नगरीय निकायों के चुनावों की घोषणा हो गई है। आयोग दो चरणों में चुनाव कराएगा। पहले चरण में 9 सितंबर और दूसरे चरण में 11 सितंबर को वोटिंग होगी और 14 सितंबर को रिजल्ट आएंगे। राजस्थान में पहली बार सभी नगरीय निकायों में एक साथ चुनाव हो रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें 2. खेत में किसान की मौत, बॉडी को कुत्तों ने नोचा सवाई माधोपुर में खेत में रखवाली करने गए किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी बॉडी बुधवार सुबह खेत में पड़ी मिली। शरीर पर किसी जानवर के दांतों के निशान मिले हैं। प्राथमिक तौर पर आशंका है कि मौत के बाद आवारा कुत्तों ने नोचा हो।पूरी खबर पढ़ें 3. टीसी काटने से नाराज स्टूडेंट अजमेरी गेट पर चढ़ा जयपुर में स्कूल के टीसी काटने से नाराज 12वीं क्लास का स्टूडेंट अजमेरी गेट के ऊपर चढ़ गया। कूदने की धमकी देने लगा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्चे से समझाइश की, लेकिन वह नीचे नहीं उतरा।ऐसे में पुलिसकर्मियों ने उसे बातों में उलझाकर नीचे उतारा। पूरी खबर पढ़ें 4. बादल फटने के बाद अलवर का अग्निवीर लापता अरुणाचल प्रदेश के दिबांग वैली जिले में बादल फटने और बाढ़ की घटना में सेना के सात जवान लापता हो गए थे। इनमें दो जवानों का रेस्क्यू कर लिया गया है, जबकि अलवर के अग्निवीर अभी भी लापता है। कई दिन बीत जाने के बाद भी जवान का सुराग नहीं लगा है। पूरी खबर पढ़ें 5. CJP नेता की शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को चुनौती कॉकरोच जनता पार्टी के को-कन्वीनर आशुतोष रांका ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को चुनौती दी है। उन्होंने कहा- मैं बंगाल में तीन दिन बिताने के बाद जयपुर लौट रहा हूं। अब अगले कुछ दिनों तक अपनी पूरी टीम के साथ राजस्थान के सरकारी स्कूलों का दौरा करूंगा। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें 6. कोटा में डंपर ने पूर्व पार्षद को कुचला, मौत कोटा में नगर निगम के डंपर ने स्कूटी सवार पूर्व पार्षद को कुचल दिया। हादसे में पूर्व पार्षद रेणु नरवाला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं स्कूटी चला रहे रेणु के पति घायल हो गए। दोनों मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। पूरी खबर पढ़ें 7. डेढ़ साल का बच्चा खौलते पानी में गिरा बांसवाड़ा में डेढ़ साल का गर्म पानी में गिर गया। खेलते समय हुए हादसे में वह 50 फीसदी से ज्यादा झुलस गया। चमड़ी उधड़ गई। परिजन उसे तुरंत हॉस्पिटल लेकर पहुंचे,जहां उसका इलाज जारी है। पूरी खबर पढ़ें 8. राजस्थान के मानव सुथार ने 10 विकेट लिए भारत ने पहले टेस्ट में श्रीलंका को 165 रन से हरा दिया। भारत की जीत के हीरो श्रीगंगानगर के 24 साल के लेफ्ट आर्म स्पिनर मानव सुथार रहे। उन्होंने श्रीलंका की दूसरी पारी में 6 विकेट सहित मैच में 10 विकेट लिए। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है 9. सीकर में 7 लोगों ने एक साथ संन्यास लिया सीकर में 39 साल बाद एक ही मंच पर 7 लोगों ने दीक्षा लेकर संन्यास अपना लिया। सीकर में जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ के मोक्ष कल्याण दिवस पर दीक्षा दी गई। पूरी खबर पढ़ें कल क्या है खास 10. हंगामेदार होगा विधानसभा का सत्र विधानसभा का सत्र गुरुवार से शुरू हो रहा है। जिसमें कई मुद्दों को लेकर हंगामा हो सकता है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan