Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:बुजुर्ग की हत्या के बाद शराब पार्टी की; अजगर ने मोर को निगला,फिर उगला; शराब कारोबारी को लाठी-डंडों से पीटा

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 14, 2026 👁 4 views
राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:बुजुर्ग की हत्या के बाद शराब पार्टी की; अजगर ने मोर को निगला,फिर उगला; शराब कारोबारी को लाठी-डंडों से पीटा
नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर उदयपुर जिले से है। यहां 2 दिन से लापता बुजुर्ग पति-पत्नी के शव घर में बक्से में बंद मिले। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें 1. रणथंभौर में बुलेट सहित बहे 2 युवक राजस्थान में भारी बारिश का दौर अब धीमा पड़ गया है। हालांकि अलवर और आसपास के इलाकों में सुबह तेज बारिश हुई। इस दौरान जिला अस्पताल समेत कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। रणथंभौर टाइगर रिजर्व में एक बरसाती नाले में 2 युवक बुलेट के साथ बह गए। पूरी खबर पढ़ें 2. घर में बक्से में बंद मिले पति-पत्नी के शव उदयपुर के सायरा थाना इलाके में बुजुर्ग पति-पत्नी के शव घर में बक्से में बंद मिले। दोनों 12 अगस्त की सुबह से लापता थे। बदबू आने पर परिजनों ने घर के हर कोने में देखा। बक्से की तरफ से बदबू आने पर खोलकर देखा तो उसके अंदर प्लास्टिक की थैली में दोनों के शव थे। पूरी खबर पढ़ें 3. पेटीज खाने के बाद पानी पीने दौड़ा स्टूडेंट, फिर मौत जयपुर के झोटवाड़ा स्थित महाराणा प्रताप स्कूल में पेटीज खाने के बाद 12वीं क्लास के स्टूडेंट की मौत हो गई। इसका वीडियो भी सामने आया है। स्टूडेंट पेटीज फंसने पर दौड़ता हुआ पानी पीने के लिए गया और महज 20 सेकेंड में निढाल होकर गिर गया। शुक्रवार को परिजनों ने स्कूल के बाहर धरना दिया। पूरी खबर पढ़ें 4. सांसद को अफसर समझकर नोटिस भेजा उदयपुर के भाजपा सांसद मन्नालाल रावत को जोधपुर जिला निर्वाचन अधिकारी से कार्रवाई का नोटिस मिला है। नोटिस में चुनाव ड्यूटी में लापरवाही करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। मन्नालाल रावत ने साल 2024 में VRS लेकर चुनाव लड़ा और सांसद चुने गए। पूरी खबर पढ़ें 5. रील बनाने को लेकर झगड़ा, दोस्त को गोली मारी धौलपुर में रील बनाने की बात को लेकर नाबालिग ने अपने 16 वर्षीय दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने उसे घायल अवस्था में कॉलेज की पुरानी बिल्डिंग के पास फेंक दिया। पुलि​स ने शुक्रवार को नाबालिग आरोपी को डिटेन कर लिया। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें 6. शराब कारोबारी को बेहोश होने तक पीटा कोटा में शराब कारोबारी पर 6 से 7 बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों से बचने के लिए कारोबारी भागा तो सड़क पर गिर गया। इसके बाद हमलावरों ने उसे घेरकर लाठी-डंडों और लोहे के सरियों से जमकर पीटा। कारोबारी बेहोश हो गया तो आरोपी उसे मरा समझकर भाग गए। पूरी खबर पढ़ें 7. बुजुर्ग का गला काटा, लाश के पास बैठ शराब पार्टी की नागौर में खेत में बने कमरे में बुजुर्ग की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद लाश के पास बैठकर ही शराब पार्टी की और खाना खाया। इस दौरान मौके पर मौजूद दोहिता डरकर खेत में जाकर छुप गया। पुलिस ने मौके से चाकू बरामद कर 2 युवकों को हिरासत में लिया है। पूरी खबर पढ़ें 8. अजगर ने मोर को निगला, कुछ देर बाद उगला पाली में 13 फीट लंबे और 35 किलो वजनी अजगर ने राष्ट्रीय पक्षी मोर को निगल लिया। आस-पास लोग इकट्ठे होते देख खुद को खतरा महसूस हुआ तो अजगर ने उसे वापस उगलना शुरू कर दिया। मोर के बाहर निकलते ही अजगर ने बेचैनी महसूस की और निढ़ाल होकर गिर पड़ा। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है 9. प्रिंसिपल का ट्रांसफर रुका, बैंड बाजे बजाकर खुशी मनाई भरतपुर जिले के जटमासी गांव में सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल का ट्रांसफर रुकने पर ग्रामीणों और बच्चों ने खुशी मनाई। प्रिंसिपल का बैंड बाजों के साथ स्वागत किया। जुलाई महीने में प्रिंसिपल का ट्रांसफर हो गया था। इसके बाद लोगों ने ट्रांसफर रोकने के लिए अधिकारियों को लिखा था। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास 10. स्वतंत्रता दिवस पर 23 जिलों में मंत्री ध्वजारोहण करेंगे स्वतंत्रता दिवस पर इस बार 23 जिला मुख्यालयों पर मंत्री ध्वजारोहण करेंगे। राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह बीकानेर में होगा, जहां सीएम भजनलाल शर्मा ध्वजारोहण करेंगे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan