politics
राजसमंद में जिला प्रमुख अनारक्षित ओपन:9 पंचायतों के 29 वार्डों में होंगे चुनाव; 18 सरपंचों और वार्ड पंचों की लॉटरी
पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 को लेकर राजसमंद जिले में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है। इस बार जिला प्रमुख की कुर्सी अनारक्षित ओपन लिए आरक्षित की गई है। सीट अनारक्षित ओपन होने के बाद कांग्रेस और भाजपा में दावेदारों की लामबंदी और सियासी जोड़-तोड़ शुरू हो गई है। इस बार 29 वार्ड के जिला परिषद सदस्य मिलकर जिला प्रमुख का चुनाव करेंगे। जिले की कुल 9 पंचायत समितियों में सबसे ज्यादा वार्ड खमनोर व देलवाड़ा में 6-6 वार्ड हैं। जबकि सबसे कम वार्ड चारभुजा व कुंभलगढ़ में 2-2 वार्ड हैं। कुल 280 ग्राम पंचायतों के मतदाता इस बार जिला प्रमुख व वार्ड मेम्बर का चुनाव करेंगे। जिला परिषद के चुनाव के लिए कुल 773222 मतदाता को अपने मताधिकार का अवसर मिलेगा। 18 अगस्त को निकलेगी सरपंचों और वार्ड पंचों की लॉटरी 18 अगस्त को एसडीएम स्तर पर ग्राम पंचायतों के सरपंचों और वार्ड पंचों के आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी। सरपंच और वार्ड पंचों के एससी, एसटी, ओबीसी, महिला के आरक्षण की लॉटरी निकलेगी। जबकि जिला कलेक्टर के स्तर पर पंचायत समिति प्रधान पद के आरक्षण के लिए लॉटरी अलग से होगी। पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों में महिलाओं के लिए 50 फीसदी रिजर्वेशन होगा। ये रिजर्वेशन हर कैटेगरी (एससी, एसटी, ओबीसी ) के लिए होगा।
Read full article on Bhaskar