business
RAJ-RERA: अनुराज बिल्डर्स पर ठोकी 3 लाख रुपए की पेनल्टी; ब्याज समेत रिफंड का आदेश
राजस्थान रेरा ने अनुराज रेजीडेंसी दौसा प्रोजेक्ट में 10% से अधिक रकम वसूलने के बावजूद एग्रीमेंट फॉर सेल निष्पादित न करने और निर्माण अधूरा छोड़ प्रोजेक्ट को लैप्स करने पर प्रमोटर अनुराज बिल्डर्स एंड डेवलपर्स एलएलपी पर दोहरा विधिक डंडा चलाया है। सदस्य सुधीर कुमार शर्मा की पीठ ने धारा 13 के गंभीर उल्लंघन पर बिल्डर पर ₹3 लाख की भारी पेनल्टी लगाई है। इसके साथ ही, पीड़िता पूजा खंडेलवाल को जमा कुल ₹7,87,908 की राशि 10.80% वार्षिक ब्याज सहित 45 दिनों में रिफंड करने का आदेश दिया है।
Read full article on Khas Khabar