Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

रोडवेज बस के पिछले दोनों टायर निकले:हमीरपुर में पुल पर बड़ा हादसा टला, यात्री सुरक्षित

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 16, 2026 👁 4 views
रोडवेज बस के पिछले दोनों टायर निकले:हमीरपुर में पुल पर बड़ा हादसा टला, यात्री सुरक्षित
हमीरपुर जिले में रविवार को बड़ा हादसा टल गया। राठ डिपो की दिल्ली जा रही रोडवेज बस के चिकासी पुल पर चढ़ते समय अचानक दोनों पिछले टायर निकल गए। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को नियंत्रित कर सुरक्षित रोक लिया। बस में सवार सभी यात्री बाल-बाल बच गए। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुल पर चढ़ते ही अचानक निकले टायर राठ डिपो की बस रविवार को राठ से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। बस में करीब पांच से छह यात्री सवार थे। चिकासी पुल पर चढ़ते ही बस के पिछले हिस्से के दोनों टायर अचानक निकल गए। इससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और वे सहम गए। चालक ने सूझबूझ से बस रोकी टायर निकलने के बावजूद चालक ने तत्काल सूझबूझ का परिचय दिया। उन्होंने बस को नियंत्रित करते हुए सुरक्षित स्थान पर रोक दिया। इसके बाद सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। समय रहते बस रुक जाने से बड़ा हादसा होने से बच गया। फोरमैन से मांगा स्पष्टीकरण घटना की सूचना मिलते ही डिपो अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया। डिपो प्रभारी निखिल वर्मा ने बताया कि मामले में फोरमैन घासीराम से स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होंने कहा कि घटना की विस्तृत जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी कर्मचारी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बसों की फिटनेस पर उठे सवाल चलती बस से दोनों पिछले टायर निकलने की घटना ने राठ डिपो की बसों के रखरखाव और फिटनेस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यात्रियों की सुरक्षा के लिए बसों को मार्ग पर भेजने से पहले टायर, पहियों के नट-बोल्ट और अन्य तकनीकी हिस्सों की जांच की जाती है। इसके बावजूद ऐसी घटना होने से डिपो की तकनीकी जांच व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan