Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

पिता ने बेटे को 50मीटर दौड़ाकर फावड़े से मार डाला:लखीमपुर में गलत हरकत के विरोध पर की वारदात; बहु बोली- ससुर गलत नियत रखता था

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 16, 2026 👁 4 views
पिता ने बेटे को 50मीटर दौड़ाकर फावड़े से मार डाला:लखीमपुर में गलत हरकत के विरोध पर की वारदात; बहु बोली- ससुर गलत नियत रखता था
लखीमपुर में पिता ने अपने बेटे को 50 मीटर दौड़ाकर फावडे़ से हमला कर हत्या कर दी। पिता ने बहु के साथ अश्लील हरकत की, जिससे नाराज बेटे ने आपत्ति जताई। इसी से नाराज पिता ने फावड़े से दौड़ाकर बेटे के सिर पर हमला किया। परिजन खून से लथपथ हालत में अस्पताल ले गए। सीएचसी में हालत गंभीर होने के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में बेटे ने दम तोड़ दिया। आरोपी पिता पहले से एक हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजायाफ्ता है। वह पैरोल पर अपने घर आया था। यह घटना शनिवार शाम 6 बजे जिला मुख्यालय से करीब 65 किमी दूर निघासन कोतवाली क्षेत्र में हुई। देखिए 2 तस्वीरें... पढ़िए पूरी घटना... पुरैना गांव का रहने वाला लालता प्रसाद अपने तीन बेटों रोशन (35), रामू (25) और कौशल (18) के साथ रहता था। करीब 20 साल पहले एक हत्या के मामले में लालता प्रसाद जेल गया था। कोर्ट से आजीवन कारावास की सजा भी काट रहा है। करीब चार महीने पहले जेल से पैरोल पर छूटकर बाहर आया था। शनिवार देर शाम करीब 6 बजे रोशन की पत्नी मौसमी (30) ससुर लालता प्रसाद को खाना देने गई थी। उसी दौरान मौका देखकर उसने बहु के साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश की। 50 मीटर दौड़ाकर सिर पर फावड़ा मारा मौसमी खुद को बचाकर बाहर भाग आई। मौसमी ने सारी बात अपने पति रोशन को बताई। पिता की इस हरकत की जानकारी होने पर रोशन नाराज हुआ। उसने पिता का विरोध किया। तभी लालता ने घर में रखे फावड़े से रोशन के सिर पर हमला कर दिया। रोशन खून से लथपथ होकर वहां से भागने का प्रयास किया। तभी लालता ने उसे दौड़ा लिया। करीब 50 मीटर बाद उसने दोबारा फावड़े से रोशन के सिर पर हमला किया। आसपास के लोगों ने घायल रोशन को उसकी पत्नी मौसमी और उसके दोनों छोटे भाई सीएचसी लेकर पहुंचे गए। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार किया जहां डॉक्टरों ने रोशन की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रवाना कर दिया। हालांकि जिला अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही रोशन ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी लालता प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार कराया वहीं मृतक रोशन के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।निघासन कोतवाली प्रभारी गोपाल नारायण सिंह ने बताया कि आरोपी पिता लालता प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। रविवार देर शाम साढ़े 6 बजे पोस्टमॉर्टम के बाद रोशन का शव घर पहुंचा। परिवार में इस घटना से चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार कराया।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan