Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हादसा, बलिया के सिपाही समेत 7 घायल:सुल्तानपुर में टैक्सी का टायर फटा, 5 अम्बेडकरनगर रेफर

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 12, 2026 👁 5 views
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हादसा, बलिया के सिपाही समेत 7 घायल:सुल्तानपुर में टैक्सी का टायर फटा, 5 अम्बेडकरनगर रेफर
सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार शाम करीब 5 बजे एक टैक्सी गाड़ी का टायर फटने से दुर्घटना हो गई। इस हादसे में बलिया के एक सिपाही समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों में से पांच की हालत गंभीर है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अंबेडकर नगर जिले में रेफर किया गया। यह घटना दोस्तपुर थाना क्षेत्र के सहेलखा ग्राम के पास किमी 153.2 पर शाम करीब 5 बजे हुई। टैक्सी गाड़ी लखनऊ से बलिया की ओर जा रही थी। अचानक टायर फटने से गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई। घायलों में पांच को गंभीर चोटें आई हैं। इनमें कुछ के हाथ या पैर में फ्रैक्चर हुआ है, जबकि मीरा पत्नी अयोध्या शाह को सिर में चोट लगी है। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर पहुंचाया गया। वहां से गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को अंबेडकर नगर रेफर कर दिया गया। अयोध्या और दीपक को छोड़कर अन्य सभी को फ्रैक्चर की जानकारी मिली है। घायलों में बलिया के दुबहा थाना क्षेत्र के जनाड़ी निवासी शिव कुमारी पत्नी केशव प्रसाद और केशव प्रसाद पुत्र राम प्यारे शामिल हैं। इनके अलावा, रामगढ़ बलिया निवासी अयोध्या पुत्र नागेश्वर, पुलिस लाइन बलिया में तैनात सिपाही सत्यम खरवार पुत्र संतोष खरवार, रसाती मेहारपुर पकड़ी, बलिया, अकाहा दुबहा बलिया निवासी शहाना खातून पत्नी कमालुद्दीन, बलिया निवासी चालक दीपक पुत्र चंद्र प्रकाश और मीरा पत्नी अयोध्या शाह भी घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही दोस्तपुर सीएचसी पर डॉक्टर राहुल पांडेय, अधीक्षक अजीत यादव और फार्मासिस्ट वेद प्रकाश मौके पर मौजूद रहे। घटनास्थल पर दरोगा जगदीश सिंह और सिपाही आनंद प्रताप सिंह भी पहुंचे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan