politics
प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला-बोल, भारी बारिश में पैदल मार्च कर सौंपा 23 सूत्रीय ज्ञापन
प्रतापगढ़। मेडिकल कॉलेज में व्याप्त भ्रष्टाचार और अव्यवस्थाओं का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने बुधवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी एडवोकेट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता भारी बारिश में भींगते हुए कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन से पैदल मार्च करते हुए अंबेडकर चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। इस दौरान "मेडिकल कॉलेज की यही कहानी, ऊपर से नीचे तक बेईमानी" और "अब नहीं सहेंगे अत्याचार, बंद करो ये भ्रष्टाचार" के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। आज बुधवार दोपहर 1 बजे के करीब कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को 23 सूत्रीय मांग ...
Read full article on Tarun Mitra