crime
प्रतापगढ़ में खेत पर काम करते किसान की मौत:अचानक तबीयत बिगड़ी, बेहोश होकर गिरा; हॉस्पिटल में मृत घोषित किया
प्रतापगढ़ के देवगढ़ थाना क्षेत्र के वान्दरा पठार गांव में मंगलवार दोपहर खेत पर काम कर रहे 53 वर्षीय नाकुड़ा पिता गौतम मीणा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर देवगढ़ थाना पुलिस ने जांच शुरू की। जांच अधिकारी मनोहर सिंह ने बताया-मृतक के बड़े भाई रामा की शिकायत पर मर्ग किया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया। परिवार के सदस्यों ने बताया कि नाकुड़ा मीणा की पत्नी का निधन पहले ही हो चुका है। उनकी एक बेटी की शादी हो चुकी है। अब उनके 8 साल के बेटे देवीलाल के सिर से भी पिता का साया उठ गया है। इस घटना के बाद परिवार में गम का माहौल है। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।
Read full article on Bhaskar