Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

पन्न में पुलिस का एक्शन, किराए के मकान से बरामद हुई 1 लाख से ज्यादा की अवैध शराब, दो आरोपी गिरफ्तार

📰 Mp Breaking News 🕐 1 min read 📅 August 16, 2026 👁 4 views
पन्न में पुलिस का एक्शन, किराए के मकान से बरामद हुई 1 लाख से ज्यादा की अवैध शराब, दो आरोपी गिरफ्तार
पन्ना: मध्यप्रदेश में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का एक्शन लगातार जारी है। इसी कड़ी में पन्ना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अजयगढ़ चौराहे के पास एक किराए के मकान से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी और देशी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से दो युवकों को भी गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 1 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। बता दें कि पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू के निर्देश पर शहर में अवैध नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस को सूचना मिली कि अजयगढ़ चौराहे के पास पुरुषोत्तमपुर में बीरेंद्र कुमार जड़िया के किराए के मकान में बड़ी मात्रा में अवैध शराब छिपाकर रखी गई है। इतना ही नहीं यह जानकारी भी मिली कि कुछ लोग शराब को बेचने की फिराक में मकान के बाहर मौजूद हैं। किराए के मकान की तलाश में मिली अवैध शराब इसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दो युवकों को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने किराए के मकान की तलाशी ली जहां से 11 पेटियां यानि 93 लीटर 930 मिलीलीटर अवैध शराब बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज पुलिस ने जब्त शराब को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पकड़े गए युवकों की पहचान जावेद खान (28 वर्ष) और अंकुल कुशवाहा (24 वर्ष) के रूप में हुई है, दोनों पन्ना के टिकुरिया मोहल्ला के निवासी हैं। अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है। अवैध शराब के विरुद्ध कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 93 लीटर 930 मिलीलीटर अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी एवं देशी शराब, कुल कीमत लगभग ₹1,00,240/- की गई जप्त। @MPPoliceDeptt @mohdept @vijaykhatri69 pic.twitter.com/QVdXkz7M8P — SP_Panna (@SP_SPPANNA) August 16, 2026
Read full article on Mp Breaking News

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan