entertainment
पुलिस का 'बाल संवाद– उम्मीद का उजाला' कार्यक्रम शुरू किया:स्कूल पहुंचे एसपी, बच्चों से किया 'मन से मन का संवाद'
बड़वानी पुलिस ने समाज के अलग-अलग वर्गों से जुड़ाव मजबूत करने के लिए एक नई पहल शुरू की है। पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल ने निवाली के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में 'बाल संवाद – उम्मीद का उजाला' कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ सहज माहौल में बातचीत की। कार्यक्रम के दौरान एसपी बड़वानी बच्चों के बीच बैठे और उनसे सीधे बात की। उन्होंने बच्चों की जिज्ञासाओं, सपनों और सवालों को जाना। विद्यार्थियों ने भी कई विषयों पर सवाल पूछे, जिनका पुलिस अधीक्षक ने सरल और प्रेरणादायक तरीके से जवाब दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को अच्छी संगति, अनुशासन और सकारात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया। एसपी ने उन्हें अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखकर मेहनत करने की सलाह दी। इस पहल का मकसद बच्चों में आत्मविश्वास और जिम्मेदारी की भावना जगाना है, ताकि वे जिम्मेदार नागरिक बन सकें। साथ ही, पुलिस और युवाओं के बीच विश्वास का रिश्ता बनाना भी इसका उद्देश्य है। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक के सवालों के जवाब दिए, जिसके लिए उन्हें इनाम भी दिया गया। पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल ने बताया कि बड़वानी पुलिस समाज के हर वर्ग तक पहुंचने के लिए लगातार संवाद कार्यक्रम कर रही है। उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ 'मन से मन की बात' करने की कोशिश की गई है। इसका मकसद आने वाली पीढ़ी को सही मार्गदर्शन देना है, ताकि वे सशक्त और जिम्मेदार नागरिक बन सकें। 'बाल संवाद – उम्मीद का उजाला' इसी सोच का नतीजा है। यह कार्यक्रम जिले के पुरुषखेड़ा निवाली स्थित एकलव्य आवासीय स्कूल में आयोजित किया गया था। एसपी शुक्ल ने बच्चों से संवाद कर उन्हें प्रेरित किया। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य कई मुद्दों पर चर्चा कर उन्हें जागरूक किया। एसपी शुक्ल ने उदाहरणों के जरिए बच्चों को समझाया कि उन्हें अपने जीवन के लक्ष्य पर ध्यान देकर आगे बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम में बच्चों ने एसपी से कई सवाल पूछे, जिनके जवाब देकर उन्हें संतुष्ट किया गया। एसपी ने भी बच्चों से शिक्षा, अध्यात्म और सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे। सही उत्तर देने वाले बच्चों को पुलिस ने सम्मानित किया। एसपी ने कहा कि बाल संवाद कार्यक्रम उम्मीद का उजाला कार्यक्रम करने का उद्देश्य विद्यार्थियों को सही राह पर चलकर अपने भविष्य को संवारने के साथ ही उन्हें विभिन्न क्षेत्रो के बारे में बताकर उन्हें पढ़ाई पर धयान देकर एक अच्छा नागरिक बनाना है। एकलव्य स्कूल की प्राचार्य रेणु ने बताया कि पुलिस की बच्चो से संवाद की यह पहल बहुत ही अच्छी है और बच्चों ने अपनी जिज्ञासा को लेकर प्रश्न किये जिनके उत्तर पाकर संतुष्ट हुए। यह कार्यक्रम बच्चो के लिए लाभप्रद है। वही छात्रा साक्षी ने बाल संवाद कार्यक्रम को विद्यार्थियों के लियये पुलिस की अच्छी पहल बताया।
Read full article on Bhaskar