politics
पाली में लॉटरी के समीकरण, कहीं खुशी कहीं गम:सुरक्षित सीट की तलाश; जैन-बहुल वार्डों में OBC, मुस्लिम मोहल्लों में महिला सीट
पाली नगर निगम के 65 वार्डों की लॉटरी के बाद समीकरण ऐसे बन रहे हैं कि कहीं खुशी नगर आ रही है तो कहीं गम। सामान्य वर्ग से आने वाले कई नेताओं के वार्ड OBC की सीट आ गई है। ऐसे में चुनावी मैदान में उतरने के उनके सपने टूट गए हैं। कई बड़े नेता दूसरे वार्ड में सुरक्षित सीट से उतरने की तैयारी कर रहे हैं। इधर सोशल मीडिया पर भी दोनों ही पार्टियों से जुटे लोग चुनावी मैदान में उतरने के लिए समर्थन मांग रहे हैं। आने वाले कुछ ही दिनों में तस्वीर साफ हो जाएगी कि शहर के 65 वार्डों से इस बार दोनों पार्टियां किसे चुनावी मैदान में उतारती हैं और मेयर का चेहरा कौन बनता है। पाली नगर निगम के समीकरण निगाहें पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख के वार्ड पर कयास लगाए जा रहे हैं कि पाली की राजनीति में फिर से फ्रंट फुट पर आने के लिए पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख अपनी पत्नी सरोज पारख को चुनावी मैदान में उतार सकते हैं। वही पूर्व पार्षद किशोर सोमनानी की पत्नी पुष्पा सोमनानी भी चुनावी मैदान में इसी वार्ड से उतरने को तैयार हैं। अब देखने वाली बात होगी कि इस वार्ड आगे किसको बीजेपी टिकट देखकर चुनावी मैदान में उतारती है।
Read full article on Bhaskar