Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

NTA में बड़ा बदलाव, IAS-IPS समेत तीन वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति

📰 Newsprahari 🕐 1 min read 📅 August 28, 2026 👁 13 views
NTA में बड़ा बदलाव, IAS-IPS समेत तीन वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति
NTA में बड़ा बदलाव, IAS-IPS समेत तीन वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति रवि कुमार सिंह और प्रसन्ना वेंकटेश वी बने निदेशक, अमित समदरिया को संयुक्त निदेशक की जिम्मेदारी; तीन सप्ताह में ज्वाइन करना होगा नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) में केंद्र सरकार ने बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए आईपीएस अधिकारी समेत तीन वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति की है। कार्मिक मंत्रालय की ओर से 27 अगस्त को जारी अलग-अलग आदेशों के अनुसार रवि कुमार सिंह (आईपीएस) और प्रसन्ना वेंकटेश वी (आईएएस) को एनटीए में निदेशक नियुक्त किया गया है। वहीं, 2016 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (सीमा शुल्क एवं अप्रत्यक्ष कर) के अधिकारी अमित समदरिया को संयुक्त निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्तियां ऐसे समय हुई हैं जब एनटीए परीक्षा व्यवस्था और नीट पेपर लीक समेत अन्य मामलों को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रही है। सरकार की ओर से परीक्षा प्रणाली में सुधार और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। तीन सप्ताह में संभालना होगा पदभार कार्मिक मंत्रालय के आदेश में संबंधित सर्कुलर का हवाला देते हुए कहा गया है कि नियुक्त अधिकारियों को आदेश जारी होने के तीन सप्ताह के भीतर नए पद पर कार्यभार ग्रहण करना होगा। निर्धारित अवधि में पदभार ग्रहण नहीं करने पर केंद्रीय कर्मचारी योजना से निष्कासन की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। परीक्षा सुधार के लिए टास्क फोर्स सक्रिय एनटीए में प्रशासनिक बदलाव व्यापक परीक्षा सुधार अभियान के बीच किए गए हैं। इंफोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणी की अध्यक्षता में गठित उच्चस्तरीय टास्क फोर्स ने सार्वजनिक परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और अन्य हितधारकों से सुझाव मांगने की प्रक्रिया शुरू की है। यह परामर्श प्रक्रिया 13 सितंबर तक चलेगी। परीक्षा प्रणाली में भी होंगे बड़े बदलाव सरकार ने एनटीए की परीक्षा प्रणाली में व्यापक बदलाव की घोषणा की है। इसमें चार स्तरीय पेपर जांच प्रक्रिया लागू करना, विशेषज्ञों की व्यवस्था में बदलाव और डोमेन विशेषज्ञों को शामिल करना जैसे कदम शामिल हैं। इसके अलावा परीक्षा सुरक्षा मजबूत करने, अतिरिक्त अधिकारियों की भर्ती और नए कार्यालय में स्थानांतरण की तैयारी भी की जा रही है। प्रस्तावित नए कार्यालय में सीआईएसएफ की तैनाती के जरिए सुरक्षा मजबूत करने की योजना है। सरकार का जोर परीक्षा प्रक्रिया के शैक्षणिक और संचालनात्मक दोनों पहलुओं को मजबूत करने पर है। इसी क्रम में एनटीए की कार्यप्रणाली और परीक्षा सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा भी की जा रही है।
Read full article on Newsprahari

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan