Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

रूस में नौकरी के नाम पर डेढ़ लाख की ठगी:मुरादाबाद में फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट थमाया, पैसे मांगे तो पीटा; FIR

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 12, 2026 👁 1 views
रूस में नौकरी के नाम पर डेढ़ लाख की ठगी:मुरादाबाद में फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट थमाया, पैसे मांगे तो पीटा; FIR
मुरादाबाद के सिविल लाइंस इलाके में रूस में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से डेढ़ लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रकम लेने के बाद आरोपी ने फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट दे दिया। जब युवक ने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। एसएसपी के आदेश पर शनिवार शाम करीब 6:30 बजे सिविल लाइंस पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, मारपीट और एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। रूस में 1 लाख महीने की नौकरी का दिया झांसा मझोला थाना क्षेत्र के लोदीपुर जवाहरनगर निवासी प्रमोद कुमार ने एसएसपी को शिकायत दी है। प्रमोद के मुताबिक, वह पहले सिविल लाइंस क्षेत्र के मऊ नयागांव में रहता था। वहीं उसकी मुलाकात अमरोहा के नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के जमना मिलक गांव निवासी आसिफ से हुई थी। आरोप है कि आसिफ ने उसे रूस में एक लाख रुपये महीने की नौकरी दिलाने का झांसा दिया। उसने गुलम वारसी के घर पर प्रमोद को बताया कि नौकरी के लिए मेडिकल और वीजा बनवाना होगा। किस्तों में लिए डेढ़ लाख रुपए प्रमोद के अनुसार, आसिफ ने 29 अप्रैल को ऑनलाइन 16 हजार रुपये लिए। इसके बाद 5 मई को 20 हजार, 6 मई को 10 हजार और 8 मई को ऑनलाइन 19,500 रुपये लिए। 9 मई को 9,500 रुपये नकद लिए गए। इसके बाद 75 हजार रुपये और नकद लिए गए। इस तरह आरोपी ने कुल डेढ़ लाख रुपये ले लिए। आरोप है कि इसके बाद आसिफ ने एक मेडिकल सर्टिफिकेट दिया, जो जांच में फर्जी पाया गया। पैसे मांगने पर रेलवे स्टेशन के पास मारपीट का आरोप प्रमोद का कहना है कि पैसे लेने के बाद आसिफ ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया। 9 जुलाई को दोपहर करीब 3 बजे आसिफ हरथला रेलवे स्टेशन के पास मिल गया। प्रमोद ने उससे फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट और अपने पैसे वापस मांगे। आरोप है कि इस पर आसिफ भड़क गया और अपने तीन साथियों के साथ मिलकर प्रमोद से मारपीट की। प्रमोद ने जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। चार लोगों के खिलाफ केस, जांच में जुटी पुलिस एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर सिविल लाइंस थाने में आसिफ और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले में धोखाधड़ी, मारपीट और एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में कार्रवाई की गई है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan