Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
crime

नोएडा में BBA का छात्र 19वीं मंजिल से गिरा, मौत:एक्टर बनना चाहता था, प्रिस्टीन एवेन्यू सोसायटी में रहकर पढ़ रहा था

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 October 29, 2026 👁 1 views
नोएडा में BBA का छात्र 19वीं मंजिल से गिरा, मौत:एक्टर बनना चाहता था, प्रिस्टीन एवेन्यू सोसायटी में रहकर पढ़ रहा था
सेंट्रल नोएडा की प्रिस्टीन एवेन्यू सोसायटी में 18 वर्षीय BBA छात्र आदित्य अरोड़ा की 19वीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई। घटना गुरुवार तड़के करीब 4 बजे की है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आदित्य एक्टर बनना चाहता था, लेकिन उसने गाजियाबाद के एक निजी कॉलेज में BBA में दाखिला लिया था। पुलिस ने आत्महत्या की पुष्टि नहीं की है। मामले की जांच की जा रही है। परिवार को बिना बताए दूसरे टावर में पहुंचा पुलिस के मुताबिक, आदित्य सेंट्रल नोएडा के सिटी-2 स्थित प्रिस्टीन एवेन्यू सोसायटी के टावर-A में परिवार के साथ रहता था। गुरुवार तड़के वह बिना किसी को बताए अपने घर से निकला और टावर-B पहुंच गया। वहां 19वीं मंजिल की लॉबी से नीचे गिर गया। घटना की सूचना मिलने पर बिसरख कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। एक्टिंग करना चाहता था आदित्य शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आदित्य गाजियाबाद के एक निजी कॉलेज में BBA प्रथम वर्ष का छात्र था। बताया गया है कि वह एक्टिंग की पढ़ाई करना चाहता था, लेकिन परिवार की अपेक्षाओं के चलते उसने BBA में दाखिला लिया था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि आदित्य किसी बात को लेकर नाराज था। हालांकि, उसकी नाराजगी की वजह क्या थी और उसका पढ़ाई से कोई संबंध था या नहीं, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। परिवार में माता-पिता के अलावा उसका एक छोटा भाई है। पुलिस जांच में जुटी, नहीं मिली शिकायत पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आदित्य अपने टावर से निकलकर दूसरे टावर में क्यों गया और किन परिस्थितियों में 19वीं मंजिल से नीचे गिरा। घटना से पहले उसे डांटे जाने या परिवार में किसी विवाद की बात भी सामने नहीं आई है। कोतवाली प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों ने फिलहाल कोई शिकायत नहीं दी है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan