Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

NIWARI NEWS : 45 साल के शख्स पर टुटा दुखों का पहाड़, सुहागरात के दिन गहने - मोबाइल फोन लेकर दुल्हन हुई फरार

📰 Inh News 🕐 1 min read 📅 September 12, 2026 👁 1 views
NIWARI NEWS : 45 साल के शख्स पर टुटा दुखों का पहाड़, सुहागरात के दिन गहने - मोबाइल फोन लेकर दुल्हन हुई फरार
निवाड़ी- मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में शादी के नाम पर ठगी करने का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां 45 साल के एक शख्स ने आरोप लगाया की पहले शादी कराने के नाम पर उससे करीब डेढ़ लाख रुपये लिए गए और जमीन की रजिस्ट्री किसी और के नाम करवा ली गई। इतना ही नहीं पीड़ित ने यह भी बताया कि सुहागरात की रात उसकी दुल्हन जेवर और मोबाइल लेकर फरार हो गई। मामला 10 -11 सितंबर की रात का है। मामला निवाड़ी जिले के असाटी गांव का दरअसल यह पूरा मामला निवाड़ी जिले के असाटी गांव का है, जहां पीड़ित अनूप कुमार मिश्रा ने पुलिस को दिए आवेदन में बाबूलाल कुशवाहा, भगवत कुशवाहा और रामसेवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं, पीड़ित अनूप ने बताया की इन लोगों ने शादी कराने की बात कही थी और 8 सितंबर को गांव के रामराजा मंदिर में एक युवती के साथ उनकी शादी कराई गई, पीड़ित का आरोप है की शादी के नाम पर करीब डेढ़ लाख रुपये लिए गए, और 16 डिसमिल जमीन की रजिस्ट्री कराने की बात कही गई थी, लेकिन कथित तौर पर 33 डिसमिल जमीन की रजिस्ट्री करा ली गई. मंगलसूत्र- अंगूठी सहित ये समान लेकर हुई फरार 10 सितंबर की रात करीब 9 बजे अनूप अपने कमरे में पहुंचे और सो गए, सुबह जब आंख खुली तो दुल्हन घर से गायब थी, पीड़ित का आरोप है की नवविवाहिता घर से सोने चांदी के आभूषण और मोबाइल लेकर चली गई, जिसमें सोने का मंगलसूत्र, बीजारोन, अंगूठी, चांदी की पायल और बिछिया समेत अन्य सामान शामिल है . पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू घटना के बाद जब अनूप संबंधित लोगों के पास पहुंचा तो आरोपियों ने उसके साथ अभद्रता की और उसे घर से बाहर निकाल दिया, अब अनूप ने निवाड़ी थाने में शिकायत करते हुए पूरे मामले की जांच और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं. ताकि धोखाधड़ी की असली सच्चाई क्या है समाने आ सके.
Read full article on Inh News

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan