Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

नेशनल-हाईवे के गड्ढे में गिरा युवक,लोगों ने बाहर निकाला VIDEO:अंबिकापुर की बदहाल सड़कों के खिलाफ कांग्रेस का 15 को चक्काजाम

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 11, 2026 👁 1 views
नेशनल-हाईवे के गड्ढे में गिरा युवक,लोगों ने बाहर निकाला VIDEO:अंबिकापुर की बदहाल सड़कों के खिलाफ कांग्रेस का 15 को चक्काजाम
अंबिकापुर शहर की बदहाल और जर्जर सड़कों को लेकर कांग्रेस ने 15 सितंबर मंगलवार को चक्काजाम का ऐलान किया है। नेशनल हाईवे की सड़कें चलने लायक नहीं बची हैं। शुक्रवार को भारत माता चौक के पास एक युवक सड़क किनारे गड्ढे में गिर गया। उसे लोगों ने बाहर निकाला। मामले का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। अंबिकापुर में नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे और नगर निगम की सड़कों की दुर्दशा हो गई है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक एवं नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने कहा कि जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढों और क्षतिग्रस्त सड़कों के कारण आए दिन दुर्घटनाओं की स्थिति बन रही है। कई स्थानों पर ऑटो रिक्शा के पलटने, दुपहिया वाहन चालकों के गिरकर घायल होने और वाहनों के गड्ढों में फंसने की घटनाएं सामने आ रही हैं। भारत माता चौक में स्थिति सर्वाधिक खराब भारत माता चौक से रायगढ़ रोड स्थित फ्लाईओवर तक सड़क की स्थिति बेहद खराब है। यहां गड्ढों में चारपहिया वाहन फंस जा रहे हैं। बाइक सवार गड्ढों में गिर जा रहे हैं। शुक्रवार को एक बाइक सवार युवक सड़क किनारे गड्ढे में गिर गया। यहां करीब 4 फुट पानी भरा है। लोगों ने युवक को खींचकर बाहर निकाला। इसका सोशल मीडिया में वीडियो भी वायरल हो रहा है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इसी तरह अंबेडकर चौक से रेलवे स्टेशन तक भी खराब सड़कों एवं गड्ढों के कारण लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। बारिश में गड्ढों में पानी भरने के बाद उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता और वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। इसका खामियाजा मरीजों, महिलाओं, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। एंबुलेंस और मरीजों को अस्पताल तक पहुंचने में परेशानी होती है। दुपहिया वाहनों पर स्कूल जाने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों के लिए गड्ढों से भरी सड़कें लगातार खतरा बनी हुई हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शहर के अंदरूनी मोहल्लों और गलियों की सड़कें भी जगह-जगह पूरी तरह टूट चुकी हैं। शफी अहमद ने कहा कि करीब दो महीने पहले बनाई गई कई सड़कें पहली ही बरसात में उखड़ने और धुलने लगी हैं। इससे गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। चक्काजाम में शामिल होने की अपील कांग्रेस जिलाध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से 15 सितंबर मंगलवार को दोपहर 1 बजे एमजी रोड स्थित विशुनपुर चौक, माखन विहार के पास आयोजित चक्काजाम में शामिल होने की अपील की है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan