Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

नवादा में 30 जगहों पर पुलिस और दंडाधिकारी तैनात:कानून-व्यवस्था बनाए रखने अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 12, 2026 👁 1 views
नवादा में 30 जगहों पर पुलिस और दंडाधिकारी तैनात:कानून-व्यवस्था बनाए रखने अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील
नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने खास तैयारियां की हैं। क्षेत्र में शांति और भाईचारा बनाए रखने के मकसद से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत जरूरी प्रतिबंध लागू किए गए हैं। प्रशासन ने लोगों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है। हिसुआ थाना कांड में पुलिस की लगातार जांच के बाद 11 सितंबर को चार आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। विवादों को शांति से सुलझाने के लिए जरूरी निर्देश कोर्ट से आदेश मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू की है। इस मामले में अब तक कुल नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसी सिलसिले में 9 सितंबर को जिलाधिकारी रवि प्रकाश और पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान समेत दूसरे अधिकारियों ने हिसुआ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की। बैठक में इलाके में शांति, भाईचारा और सामाजिक तालमेल बनाए रखने के साथ ही आपसी विवादों को शांति से सुलझाने के लिए जरूरी निर्देश दिए गए। प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों, खास लोगों और स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, गलत जानकारी न फैलाएं और पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें। रूट प्लान और ट्रैफिक व्यवस्था जारी की शांति समिति के सदस्यों और जनप्रतिनिधियों ने 13 सितंबर को किसी भी तरह की सभा, जुलूस, धरना या दूसरे कार्यक्रम न करने और धारा 163 के नियमों का पूरी तरह पालन करने का भरोसा दिया है। कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए नवादा जिले के कुल 30 खास जगहों पर पुलिस अधिकारी और दंडाधिकारी तैनात किए गए हैं। बड़े अधिकारी लगातार गश्त कर हालात का जायजा ले रहे हैं। संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च और एरिया डोमिनेशन के जरिए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है। प्रशासन और पुलिस सोशल मीडिया पर लगातार नजर रख रहे हैं। 13 सितंबर को लागू प्रतिबंधों को देखते हुए एक खास रूट प्लान और ट्रैफिक व्यवस्था जारी की गई है। आम लोगों से तय रास्तों का ही इस्तेमाल करने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan