Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

नवादा में 3 साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल-कैश बरामद:आधार, पैन कार्ड और फीस मांगकर करते थे फ्रॉड

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 13, 2026 👁 4 views
नवादा में 3 साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल-कैश बरामद:आधार, पैन कार्ड और फीस मांगकर करते थे फ्रॉड
बिहार के नवादा जिले में पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को हुई छापेमारी में पुलिस ने उनके पास से 29 एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 35,520 रुपये नकद बरामद किए। पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के निर्देश पर वारिसलीगंज थाना प्रभारी पंकज कुमार सैनी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी। इस टीम में वारिसलीगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल शामिल थे। गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने तीन अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की। गेमिंग ऐड या लोन के बहाने लोगों से कांटेक्ट करते थे छापेमारी वारिसलीगंज रेलवे स्टेशन जाने वाली पीसीसी सड़क पर रेलवे गुमटी के पास, ग्राम चकवाय और ग्राम फतहा में की गई। रेलवे गुमटी के पास से एक साइबर अपराधी को 25 एंड्रॉयड मोबाइल के साथ पकड़ा गया। चकवाय से एक अपराधी को दो एंड्रॉयड मोबाइल के साथ, जबकि फतहा से एक अन्य अपराधी को दो एंड्रॉयड मोबाइल और ठगी की रकम के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि ये अपराधी ऑनलाइन मोबाइल गेमिंग ऐड, विभिन्न प्लेटफॉर्म और लोन दिलाने के नाम पर ग्राहकों के डेटा का इस्तेमाल करते थे। वे मोबाइल नंबर, नाम और पते की जानकारी जुटाकर गेमिंग ऐड या लोन के बहाने लोगों से संपर्क करते थे। कई लोगों को ठगी का शिकार बनाया चकवाय और फतहा से गिरफ्तार अपराधियों ने बताया कि वे बजाज फाइनेंस, रिलायंस फाइनेंस और अन्य कंपनियों के नाम पर ऑनलाइन लोन देने का झांसा देते थे। वे फेसबुक और अन्य ग्राहक डेटा से नंबर प्राप्त कर लोगों को फोन करते थे और खुद को बैंक मैनेजर या स्टाफ बताकर उनका विश्वास जीतते थे। जब ग्राहक उनके झांसे में आ जाते थे, तो उनसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक की फोटोकॉपी, पासपोर्ट साइज फोटो, मेल आईडी और प्रोसेसिंग फीस की मांग की जाती थी। इस तरीके से उन्होंने कई लोगों को ठगी का शिकार बनाया था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कार्तिक रविदास (28), पिता नरेश रविदास, निवासी चकवाय, थाना वारिसलीगंज, जिला नवादा और साकेत कुमार (24), पिता केदार यादव, निवासी कुआबाग, थाना सोनो, जिला जमुई के रूप में हुई है। इसके अतिरिक्त, एक विधि विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने इस मामले में आगे की जांच तेज कर दी है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan