crime
नाव पलटने-यात्री डूबने की सूचना से मचा हड़कंप:चंद मिनटों में पहुंचे प्रशासन-पुलिस के अधिकारी; आपदा प्रबंधन का 'मॉक ड्रिल' निकला
बांसवाड़ा शहर के कागदी पिकअप वियर बांध में शुक्रवार को एक सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिली कि बांध में नाव पलट गई। नाव में सवार यात्री डूब गए। सूचना पर जिला मुख्यालय से अधिकारी एक्टिव हुए और तुरंत अमला लेकर चंद मिनटों में मौके की तरफ रवाना हो गए। हालांकि बाद में यह सूचना आपदा प्रबंधन का मॉक ड्रिल निकली। इसमें आपदा के समय पुख्ता इंतजाम और आपातकालीन राहत-बचाव व्यवस्थाओं को परखा गया। मॉक ड्रिल में क्या किया नाव पलटने और लोगों के डूबने की इस सूचना पर हुए मॉक ड्रिल में सिविल डिफेंस और अन्य बचाव राहत टीमें बांध के पानी में उतरीं और राहत कार्य का अभ्यास किया। विपरीत परिस्थितियों में सभी विभागों के बीच आपसी तालमेल की परीक्षा हुई। साथ ही गोताखोरों की मुस्तैदी, राहत-बचाव संसाधनों की उपलब्धता और संसाधनों की स्थिति का भी बारीकी से जायजा लिया गया। शीर्ष अधिकारियों ने पूरी अभ्यास प्रक्रिया का बारीकी से निरीक्षण किया और अभ्यास के दौरान सामने आई कमियों को दूर करने के लिए संबंधित विभागों के जिम्मेदारों को निर्देश दिए। ये अधिकारी मौके पर पहुंचे मॉक ड्रिल में जिला कलेक्टर इंद्रजीत यादव, एसपी सुधीर जोशी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर पर्वत सिंह चुण्डावत, SDM सोनू कुमारी, स्थाथानीय पुलिस बल और सिविल डिफेंस की विशेष टीमें मौके पर पहुंचीं।
Read full article on Bhaskar