politics
नर्सिंग छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना:रिजल्ट जारी करने समेत 7 मांगें, नर्सिंग काउंसिल भोपाल के सामने प्रदर्शन
नर्सिंग छात्रों के संगठन NSO ने विभिन्न मांगों को लेकर नर्सिंग काउंसिल भोपाल के सामने 8 अगस्त से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया है। संगठन की ओर से पोस्टर जारी कर कहा गया है कि जब तक छात्रों की मांगों पर कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। धरना रोजाना सुबह 11 बजे से किया जा रहा है। संगठन ने GNM और बीएससी नर्सिंग के रिजल्ट घोषित करने और आगामी परीक्षाएं कराने की मांग प्रमुखता से उठाई है। इसके अलावा एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के GNM, बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग और पैरामेडिकल छात्रों को स्कॉलरशिप देने की मांग की गई है। ये हैं छात्रों की प्रमुख मांगें
Read full article on Bhaskar